पुंछ में पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में एक जवान बलिदान, 2 महीने बाद रिटायर होने वाले थे सूबेदार मेजर पवन

by
एएम नाथ। धर्मशाला। ऑपरेशन सिंदूर   के बाद सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी गोलीबारी (India Pakistan Tension) में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाला के निवासी सूबेदार मेजर पवन कुमार बलिदानी हो गए। पवन कुमार जम्मू-कश्मीर के पुंछ में तैनात थे।
                      शनिवार सुबह करीब पांच बजे सूबेदार मेजर पवन कुमार को सीमावर्ती क्षेत्र पुंछ के कृष्णाघाटी में पाकिस्तान की ओर से की जा रही भारी गोलीबारी के बीच गोली लग गई। गोली लगने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान वह बलिदानी हो गए।
घर में छाया मातम
49 वर्षीय पवन कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी व बेटा व बेटी को छोड़ गए। पवन कुमार माता किशो देवी व पिता गर्ज सिंह हैं। उनके पिता गर्ज सिंह भी पंजाब रेजिमेंट से सेवानिवृत हुए थे। पवन कुमार शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सिहोलपुरी टियाली के रहने वाले थे। उनका बेटा अभिषेक 23 व बेटी अनामिका 22 अभी पढ़ाई कर रही है। उनके बलिदानी होने की खबर आते ही घर में मातम छा गया।
मातृभूमि की रक्षा के लिए हिमाचल प्रदेश के अनेकों जांबाज सैनिकों ने प्राणों की आहुति दी है। पवन कुमार ने भी मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देकर कांगड़ा और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान की ओर से की जा रही जवाबी कार्रवाई के बीच वह जिला कांगड़ा के पहले बलिदानी हुए हैं।
31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर
पवन कुमार ने अभी एक महीने पहले ही छुट्टी से वापस डयूटी पर गए थे। उन्होने 31 अगस्त को सेवानिवृत होना था। उनके निधन की सूचना मिलने उनके घर में शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, उनके स्वजनों ने अपने बेटे के बलिदान पर गर्व महसूस करते हुए कहा कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है, जिन्होंने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान दिया है।
बलिदान की पवन कुमार की पार्थिव देह शनिवार रात को घर पहुंचेगी व रविवार को पूरे सैन्य व राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कैलिफोर्निया में हरसी के परिवार की हत्या : मृतकों में आठ माह की बच्ची आरुही, उसकी मां जसलीन, पिता जसदीप और ताया अमनदीप

कैलिफोर्निया : कैलिफोर्निया के मर्सेड काउंटी पुलिस क्षेत्र में पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव हरसी के परिवार की हत्या के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। मृतकों में आठ माह की...
article-image
पंजाब

रंगदारी न मिलने पर पूर्व सरपंच के घर पर चलाई गोलियां, भतीजा घायल; 3 गिरफ्तार

अमृतसर। पुलिस थाना सदर क्षेत्र के राम नगर कॉलोनी में रंगदारी न मिलने पर बदमाशों ने शिरोमणि अकाली दल (शिबद) के पूर्व सरपंच कमल बंगाली के घर पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, खनियारा धर्मशाला में डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश आरम्भ

धर्मशाला, 22 मई: राजकीय स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआईएचएम) खनियारा धर्मशाला में शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु विभिन्न डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया आरम्भ हो गई है। यह जानकारी संस्थान के प्राधानार्चाय...
article-image
पंजाब

विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का निधन – 2 जनवरी को अंतिम संस्कार

गढ़शंकर, 31 दिसंबर: नगर परिषद गढ़शंकर ने पूर्व प्रधान समाजसेवी व इलाक़े के विख्यात वकील सतीश कुमार लंब का 79 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके अचनचेत निधन पर बीजेपी नेता निमिषा...
Translate »
error: Content is protected !!