पुलिस ने कई अपराधों में शामिल दो गैंगस्टर गिरफ्तार : यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल

by

लुधियाना, 15 मार्च :  पंजाब पुलिस के गैंगस्टर विरोधी कार्यबल (एजीटीएफ) ने कई अपराधों में कथित तौर पर शामिल, एक गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।   पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ये आरोपी दो फरार गैंगस्टर के इशारे पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।  पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पंजाब एजीटीएफ ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए गुरप्रीत लेहम्बर और जस्सा नूरवाला गिरोह के दो साथियों जगदीप सिंह उर्फ रिंकू और बलविंदर सिंह उर्फ बब्बू को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लुधियाना, जगरांव, मोगा, बठिंडा और संगरूर के इलाकों में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, वसूली जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है।”

                                उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास है।  उन्होंने बताया, ”रिंकू मोगा में हत्या के प्रयास के एक मामले में घोषित अपराधी है। दूसरे आरोपी बब्बू ने जून 2023 में लुधियाना के नीलों में एसटीएफ के एक दल पर गोलियां चलायी थी और वह तब से फरार था।”  यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी फरार गैंगस्टर लेहम्बर और नूरवाला के निर्देश पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देते थे।  पुलिस ने बताया कि उनके पास से दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद किए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सेना में भर्ती 24 वर्षीय युवक की कल कश्मीर के जिला पूंछ में पानी मे वहने से मौत

गढ़शंकर । गांव खुरालगढ़ के सेना में भर्ती 24 वर्षीय युवक की कल कश्मीर के जिला पूंछ में पानी मे वहने से मौत हो गई। कल सुबह 10.30 वजे उसका शव गांव पहुँचेगा। तेलु...
article-image
पंजाब

सिकंदरपुर के अखाड़े में गूंजा कुश्ती का जोश : AAP नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में की शिरकत, विजेता पहलवान को स्प्लेंडर बाइक व 71 हजार रुपये का नकद इनाम

गढ़शंकर। गांव सिकंदरपुर में आयोजित शानदार कुश्ती दंगल में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता लखविंदर सिंह लक्की ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल के दौरान अखाड़े में पहलवानों ने...
article-image
पंजाब

साफ दिल से घर वापसी करने…लुधियाना वेस्ट उपचुनाव से पहले सुखबीर सिंह बादल का बड़ा बयान

लुधियाना : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने शनिवार (26 अप्रैल) को कहा कि पार्टी ने हाल के दिनों में साथ छोड़कर गए बागियों के लिए दरवाजे खुले रखे हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!