पुस्तक “आँचलिकता और राजेन्द्र अवस्थी का कथा-साहित्य” का प्रकाशन

by

बद्दी, 15 अप्रैल (तारा) : हिमाचल प्रदेश के प्रतिष्ठित साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. श्याम सिंह की नवीन कृति “आँचलिकता और राजेन्द्र अवस्थी का कथा-साहित्य” का सफलतापूर्वक प्रकाशन हो गया है। यह पुस्तक प्रसिद्ध कथाकार राजेन्द्र अवस्थी के साहित्यिक योगदान, विशेषकर उनके कथा-साहित्य में आँचलिकता के स्वरूप और प्रभाव का गहन विश्लेषण प्रस्तुत करती है।

पुस्तक में लेखक ने राजेन्द्र अवस्थी के कथा-साहित्य के विभिन्न आयामों—ग्रामीण जीवन, लोक-संस्कृति, सामाजिक सरोकारों, भाषा-शैली तथा क्षेत्रीय विशेषताओं—का विस्तार से अध्ययन किया है। इसमें यह भी दर्शाया गया है कि किस प्रकार आँचलिकता भारतीय समाज की जड़ों और उसकी वास्तविकता को अभिव्यक्त करने का सशक्त माध्यम बनती है।
डॉ. श्याम सिंह ने अपने शोधपरक दृष्टिकोण और सरल भाषा के माध्यम से विषय को पाठकों के लिए रोचक एवं उपयोगी बनाया है। यह कृति हिन्दी साहित्य के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं साहित्य-प्रेमियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगी।
इस पुस्तक का प्रकाशन एनके एंटरप्राइजेज, चंडीगढ़ (भारत) द्वारा किया गया है।
साहित्यिक जगत में इस पुस्तक के प्रकाशन को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो हिन्दी कथा-साहित्य में आँचलिकता के अध्ययन को नई दिशा प्रदान करेगी| डॉ श्याम सिंह वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय बरोटीवाला (जिला- सोलन) हिन्दी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है ।
इससे पहले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नेरवा, राजकीय महाविद्यालय चोपाल, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय सरेन, राजकीय महाविद्यालय कुपवी (जिला- शिमला) एवं राजकीय महाविद्यालय जयनगर (जिला सोलन )में 25 वर्षों से अपनी सेवायें दे चुके है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बलेरा स्कूल के मेधावी विद्यार्थी किये पुरस्कृत : पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा बलेरा क्षेत्र – कुलदीप सिंह पठानिया

नवनिर्मित अतिरिक्त स्कूल भवन का किया लोकार्पण , वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए आकर्षक कार्यक्रमए एएमम नाथ। चंबा,(बनीखेत) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बलेरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी ने अपनी गैर-जिम्मेदाराना हरकतों से देश को शर्मसार किया : जयराम ठाकुर

सराज विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर बोला तीखा हमला कहा, राहुल गांधी को ढोना कांग्रेस...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे : प्रदेश की महिला सम्मान निधि बंद करने को कोई प्रश्न ही नहीं अगर केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना जब चुनाव के दौरान जारी रह सकती – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ। शिमला : इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना तहत चुनाव प्रक्रिया के बाद जून में प्रदेश की पात्र महिलाओं को महिला सम्मान निधि के तहत ₹3000 एक साथ दिए जाएंगे।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति वारे समीक्षा बैठक आयोजित

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने की बैठक की अध्यक्षता 27 जुलाई से 3 अगस्त तक मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला एएम नाथ। चम्बा :  अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 की व्यवस्थाओं से संबंधित कार्य प्रगति...
Translate »
error: Content is protected !!