पूर्व मंत्री आशा कुमारी न केवल एक नेता हैं, बल्कि एक संस्थान के रूप में जानी जाती : अगर हाईकमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाती है तो कांग्रेस को प्रदेश में मजबूती मिलनी तय

by

बेहद मृदुभाषी और प्रदेश में एक विशेष पहचान रखती हैं आशा कुमारी

प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो आशा कुमारी से बेहतर प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई और चेहरा नहीं हो सकता

आशा कुमारी जी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव के साथ पंजाब की पूर्व AICC प्रभारी भी रह चुकी हैं

एएम नाथ। चम्बा : पूर्व मंत्री आशा कुमारी  न केवल एक नेता हैं, बल्कि एक संस्थान के रूप में भी जानी जाती हैं। 2017 से 2022 के दौरान, जब हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस विपक्ष में थी, तो आदरणीय आशा कुमारी जी और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री  ने डबल इंजन की सरकार को बेबाकी से घेरने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी वजह से हिमाचल प्रदेश का विपक्ष पूरे देश में सबसे बेहतरीन विपक्ष बन गया।


आशा कुमारी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नेता और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव के साथ पंजाब की पूर्व AICC प्रभारी भी रह चुकी हैं।


आदरणीय आशा कुमारी  की शिक्षा कॉन्वेंट में हुई है, वे बेहद मृदुभाषी हैं और प्रदेश में एक विशेष पहचान रखती हैं। हाल ही के लोकसभा चुनावों में कांगड़ा चंबा से आनंद शर्मा जी की जगह अगर वे प्रत्याशी होती तो कांगड़ा लोकसभा की सीट कांग्रेस के पक्ष में होती।
कांग्रेस के कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जिसका आधार सभी जिलों में होना चाहिए। वर्तमान में आशा कुमारी ही एक ऐसा चेहरा हैं जो दमदार हैं, जुबान की पक्की हैं, बेहद मिलनसार हैं और लगभग सारे हिमाचल में इनका आधार है इसलिए हाइकमान को अगर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो आशा कुमारी से बेहतर प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई और चेहरा नहीं हो सकता। हाईकमान को एक बार इनके बारे में भी सोचना चाहिए।

कांग्रेस के कुछ लोग कहते हैं कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जिसका आधार सभी जिलों में होना चाहिए। वर्तमान में आदरणीय आशा कुमारी  ही एक ऐसा चेहरा हैं जो दमदार हैं, जुबान की पक्की हैं, बेहद मिलनसार हैं और लगभग सारे हिमाचल में इनका आधार है इसलिए हाइकमान को अगर प्रदेश में कांग्रेस को जिंदा रखना है तो आशा कुमारी से बेहतर प्रदेशाध्यक्ष पद के लिए कोई और चेहरा नहीं हो सकता।

 

विज्ञापन :………

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लालसिंगी में दुर्घटना स्थल का DC जतिन लाल ने किया दौरा : अधिकारियों को नाले पर रेलिंग लगाने के निर्देश

रोहित राणा । ऊना, 20 नवम्बर। उपायुक्त जतिन लाल ने मंगलवार को लालसिंगी में पिकअप-बाइक दुर्घटना स्थल का दौरा कर अधिकारियों को जन सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के साथ नाले पर रेलिंग लगाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

औषधीय गुणों से युक्त भांग के लिए हिमाचल जाना जाएगा : मुख्यमंत्री की ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2027 तक आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने एक ऐतिहासिक ‘ग्रीन टू गोल्ड’ पहल की शुरुआत की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भरमौर की आन्य शर्मा ने ऊंची कूद में राष्ट्रीय स्तर पर चौथा स्थान हासिल किया

एएम नाथ। चम्बा : भरमौर विधान सभा की ग्राम पंचायत छतराड़ी की होनहार बेटी आन्या शर्मा ने नई दिल्ली में आयोजित डीएवी द्वारा आयोजित राष्ट्र स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ऊँची कूद में चौथा स्थान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब विधानसभा स्पीकर ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

एएम नाथ। चिंतपूर्णी : पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने परिवार सहित माता चिंतपूर्णी के दरबार में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर चिंतपूर्णी मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से...
Translate »
error: Content is protected !!