पेंशनर्स एसोसिएशन ने 16वां जागरूकता सेमिनार आयोजित : कर्मचारियों एवं पेंशनरों की मांगों को पूरा करने के लिए संयुक्त समाधान समय की मुख्य मांग – सतीश राणा

by

तलवाड़ा(राकेश शर्मा) : स्थानीय गुरु रविदास मंदिर सेक्टर-3 मे पंजाब पेंशनर्स एसोसिएशन तहसील मुकेरियां की ओर से 16वां वार्षिक जागरूकता सेमिनार डाक्टर अंबेडकर हॉल में आयोजित किया गया। तहसील अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुलवरण सिंह ने की।पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन (पीएसएसएफ) के प्रदेश अध्यक्ष और पंजाब-यूटी कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा के संयोजक सतीश राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह को संबोधित करते हुए प्रधान प्यारा सिंह, शमशेर सिंह धामी, दलबीर सिंह दसूहा, नरेंद्र गोली मुकेरियां, रमेश सहोता आदि पेंशनरों ने पंजाब सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग की लागू की गई रिपोर्ट को त्रुटिपूर्ण बताया। डीए की बकाया किस्तों पर पंजाब सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाए गए।पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक जसवीर तलवाड़ा ने पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर आप सरकार की नीति की कड़ी निंदा की। शहीद भगत सिंह युवा सभा पंजाब के प्रदेश महासचिव धरमिंदर सिंह ने युवाओं की समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य अतिथि साथी सतीश राणा ने केंद्र व राज्य सरकार की कर्मचारी, पेंशनभोगी व जनविरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र मे सत्तासीन पार्टी की सरकार सरकारी संस्थानों को बेचकर कॉर्पोरेट्स का पेट भरने मे जुटी हुई है।देश में अमीर और गरीब के बीच की खाई लगातार ही बढ़ती जा रही है।बेरोजगारी और महंगाई बेतहाशा बढ़ रही है।मजदूर वर्ग के अधिकार छीने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ साझा समाधान समय की मांग है।ऐतिहासिक किसान आन्दोलन इसका उदाहरण है। पंजाब में भी कर्मचारी और पेंशनभोगी पंजाब यूटी कर्मचारी एवं पेंशनभोगी संयुक्त मोर्चा के बैनर तले साझा संघर्ष कर रहे हैं। जिसकी अनुकरणीय उपलब्धियाँ भी रही हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के तहसील वित्त सचिव उत्तम सिंह ने वार्षिक वित्तीय रिपोर्ट पढ़ी। महासचिव युगराज सिंह ने उपस्थित लोगो को अतीत के संघर्ष और उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान 80 बसंत देख चुके 14 वरिष्ठ पेंशनरों को प्रबंधन समिति की ओर से सम्मानित किया गया।मंच संचालन की भूमिका शिव कुमार अमरोही ने निभाई। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा बीर सिंह, वरिंदर विक्की, राजीव शर्मा, मेला सिंह, करतार सिंह पलियाल, स्वर्ण सिंह, कुंदन लाल, बिशन दास, सोहन सिंह, तरसेम लाल आदि बड़ी संख्या में पेंशनभोगी उपस्थित थे।
फोटो : संबोधित करते हुए पंजाब पेंशनर्स सुबारडीनेट फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष सतीश राणा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

संगरूर के सांसद सिमरनजीत सिंह मान : 6070 मतों से की  जीत दर्ज: आप को झटका, काग्रेस भाजपा व अकाली दल को जनता ने नकारा

सिमरनजीत सिंह मान ने ट्वीट कर कहा ‘ धन्यावाद संगरूर वालियो’ संगरूर (सतलुज ब्यास टाइमस): संगरूर की जनता ने तीन महीने बाद भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार को जोरदार झटका देते हुए शिरोमणी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

टाहलीवाल में नो पार्किंग एवं नो वेंडिंग जोन घोषित

यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए उपायुक्त ने जारी किए आदेश ऊना, 19 दिसंबर. उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने उपमंडल हरोली के अंतर्गत टाहलीवाल क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज द्वारा शहीदी पखवाड़े को समर्पित विशेष गुरमति मार्च का किया आयोजन : स्टाफ व विद्यार्थी केसरिया और नीली पगड़ी और दुपट्टे पहन कर मार्च में हुए शामिल

गढ़शंकर :  शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन के तहत चल रहे शिक्षण संस्थानों के कर्मचारियों और छात्रों द्वारा माता गुजर कौर और साहिबजादे की शहादत को समर्पित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत  बब्बर अकाली...
Translate »
error: Content is protected !!