पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा : 5 बार वार कर चाकू से काटा पति का गला, उंगलियां भी कटी थीं

by

हमीरपुर : शराबी पति से तंग आकर पत्नी ने धारदार औजार से से हमला कर हत्या कर दी थी। कुछ ही देर बाद पुलिस पूछताछ में महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आठ से दस वार किए हैं।
घड़ियाली आंसू बहाकर किया था पत्नी ने गुमराह करने की कोशिश
यूपी के हमीरपुर स्थित मुस्करा कस्बे के अरविंद रैकवार की सोमवार को पत्नी अनीता ने उसकी हरकतों से तंग आकर चाकू (बांका) से वारकर नृशंस हत्या कर दी थी। पहले उसने घड़ियाली आंसू बहाकर गुमराह करने की कोशिश की। परंतु कुछ ही देर बाद पुलिस की पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
गले के अलावा दोनों कंधों और उंगलियों पर किया था हमला
मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जहां पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मृतक के दोनों कंधों पर चार घाव, हाथों की उंगलियां मामूली कटी हुई थीं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि पति ने बचने का भरपूर प्रयास किया परंतु गर्दन में करीब पांच वार की वजह से मौत हो गई।
महिला ने क्यों अपने ही हाथों से मिटाया सुहाग?
वारदात के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि आखिर एक पत्नी ने अपने ही हाथों से पति की इतनी निर्मम हत्या क्यों की? जिसे देखों यही सवाल एक दूसरे से पूछ रहा था। हालांकि इस सवाल के जवाब के लिए बहुत लंबे समय तक इंतजार नहीं करना पड़ा और महिला ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि वह पति की शराब पीने की लत से तंग आ चुकी थी। वारदात के दिन भी वह शराब पीकर आया था और उससे लड़ाई कर रहा था। उसने गुस्से में आकर बांका (चाकू) से उसकी गर्दन काट डाली।
हत्या के बाद मां ने बेटे को फोन कर घर बुलाया
बेटे राजेश ने बताया कि उसकी मां ने उसे फोन कर बताया कि उसकी तबीयत खराब है। उसे डॉक्टर के पास लेकर चलने के लिए कहा। जब वह घर पहुंचा तो पिता बेड पर मृत पड़े थे और मां के हाथ में खून लगा था। मां ने तब तक बेटे को हत्या की सच्चाई नहीं बताई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जब पुलिस ने खुलासा किया तो बेटा भी मां की सच्चाई जानकर सन्न रह गया। उसे अपनी मां के इस कृत्य पर यकीन नहीं हुआ।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अजय खेपड़ बने शिरोमणि अकाली दल यूथ विंग के उपप्रधान ….कहा- पार्टी को मजबूत करने के लिए वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशों पर करेंगे काम

गांव भवानीपुर भगतां के अजय खेपड़ को मिली जिम्मेदारी….यूथ विंग की नई जिम्मेदारी मिलने पर अजय खेपड़ ने जताया नेतृत्व का आभार गढ़शंकर। शिरोमणि अकाली दल के यूथ विंग के प्रधान सरबजीत सिंह झिंजर...
article-image
पंजाब

हर घर जल की सुविधा के अंतर्गत जिले के 2,24,398 घरों को दिए जा चुके हैं पानी के कनेक्शन: डिप्टी कमिश्नर  

आत्म निर्भर बन जिले के अन्य गांवों के प्रेरणा ोत बना गांव खानपुर थियाड़ा पिछले दस वर्षों से वाटर सप्लाई स्कीम का सुचारु संचालन कर रोल माडल गांव के तौर पर उभरा हैं यह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में फिल्म सिटी बनाने के लिए अहम भूमिका अदा करेगी कंगना रनौत : शान्ता कुमार

धर्मशाला, 22 अप्रैल :   पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हिमाचल प्रदेश भारत ही नही विश्व के अति सुन्दर व रमणीक प्रदेशों में से है। विश्व में इस प्रकार...
Translate »
error: Content is protected !!