पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट को लेकर बैठक आयोजित : अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा ने की अध्यक्षता

by
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पीडीएनए विशेषज्ञ करेंगे मूल्यांकन
चंबा, 10 अगस्त :   अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी अमित मैहरा की अध्यक्षता में आज जारी मानसून सीजन के दौरान ज़िला में भारी बारिश एवं बादल फटने की घटनाओं से हुए भारी नुकसान को लेकर पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट (पीडीएनए) बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से पीडीएनए विशेषज्ञ डॉ. केसर चंद, महिंद्रा राजाराम, प्रो. उदय काला विशेष रूप से मौजूद रहे ।
अतिरिक्त ज़िला दंडाधिकारी ने बताया कि पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारी ज़िला में प्राकृतिक आपदा के चलते विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों को हुए नुकसान का आज मौके पर जाकर मूल्यांकन करेंगे। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी विशेषज्ञ दल के साथ रहेंगे ।
उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को पूर्व सूचित आपदा प्रभावित क्षेत्रों एवं परियोजनाओं की सूची के आधार पर पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारियों के साथ व्यवस्था सुनिश्चित बनाने को कहा ।
पीडीएनए विशेषज्ञ अधिकारी विभिन्न विभागीय योजनाओं एवं परिसंपत्तियों सहित राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की -चंबा -भरमौर के तहत बग्गा ,चुड़ी, लोथल तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से वाया पक्का टाला-बालू संपर्क सड़क, भूस्खलन से प्रभावित कश्मीरी मोहल्ला, भरमौर , होली, हड़सर सहित ज़िला के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का प्रवास करेंगे ।
साथ में उन्होंने यह भी बताया कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित विभिन्न क्षेत्रों में पोस्ट डिजास्टर नीडस् एसेसमेंट से संबंधित कार्य क्षेत्र की आवश्यकताओं के उचित मूल्यांकन के बाद, दीर्घकालिक पुनर्प्राप्ति, पुनर्निर्माण और भविष्य में क्षति में कमी से संबंधित मामलों में महत्वपूर्ण होंगे।
बैठक में एसडीएम चंबा अरुण शर्मा, डलहौजी अनिल भारद्वाज, भटियात पारस अग्रवाल, पुलिस उप अधीक्षक जितेंद्र चौधरी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण ओपी ठाकुर, उपनिदेशक उच्च शिक्षा प्यार सिंह
चाड़क , अधीक्षण अभियंता जल शक्ति राजेश मोगरा, उपनिदेशक कृषि डॉ. कुलदीप धीमान, उद्यान डॉ.राजीव चंद्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ई.राजीव शर्मा, विद्युत ई.प्रवेश ठाकुर, सहायक अभियंता तेज सिंह ठाकुर , महाप्रबंधक उद्योग चंद्रभूषण, तहसीलदार चंबा संदीप कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम प्रमोशन के लिए खालसा कॉलेज पहुंची

गढ़शंकर,  6 सितम्बर: 13 सितंबर को दुनिया भर में रिलीज होने जा रही पंजाबी फिल्म ‘अरदास सरबत दे भले दी’ की टीम के सदस्य फिल्म के प्रमोशन के लिए बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया जबरदस्त पलटवार, बोले  विपक्ष का काम सरकार के हर गलत काम की आलोचना…विपक्ष को हमारा काम न सिखाएं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

हमारे कहने पर आपके खिलाफ़ नहीं खोला उप मुख्यमंत्री ने मोर्चा, जनता के बीच आपके की सहयोगियों ने उठाए सवाल तो हमने दी प्रतिक्रिया एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

राज्य रेडक्रॉस द्वारा किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन : वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत लगाए लगभग 200 पौधे

शिमला, 05 जुलाई – प्रदेश राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी शिमला द्वारा शिमला नर्सिंग कॉलेज चम्याणा में वृक्षारोपण एवं निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी हि० प्र० राज्य रेडक्रॉस शिमला के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शादी के 1 महीने बाद वायरल हुआ 38 की एक्ट्रेस का वीडियो, दूसरे पति संग घर में करती दिखीं रोमांस, मचा रहा सनसनी

मुंबई. पिछले महीने 38 साल की एक्ट्रेस और 49 साल के मोटिवेशनल स्पीकर की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। शादी के बाद दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे मंदिर के बाहर चलते हुए दिखाई...
Translate »
error: Content is protected !!