प्रदर्शन कर रहे अप्रेंटिसशिप लाइनमैन यूनियन के युवाओं पर पंजाब पुलिस ने किया लाठीचार्ज : महिलाओं को भी नही बक्शा

by

पटियाला :  पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 2600 अप्रेंटिसशिप यूनियन के युवाओं पर लाठीचार्ज किया। पावरकॉम के मुख्य कार्यालय के बाहर गेट बंद कर प्रदर्शन कर रहे युवाओं को पुलिस ने खदेड़ दिया।

यूनियन का आरोप है कि पिछले कई दिनों से पावरकॉम मैनेजमेंट के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं, लेकिन अब तक कोई सार्थक समाधान नहीं निकला।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा युवाओं पर लाठीचार्ज किया गया। मौके पर महिलाओं तक को डंडे मारते हुए पुलिस नजर आई।

पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

बता दें कि शेरांवाला गेट के नजदीक गुरुवार को भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को लात, थप्पड़ मारे गए, जिसके बाद प्रदर्शनकारी इधर-उधर बिखर गए और प्रदर्शनकारी वापिस पावरकॉम के मुख्य गेट पर चले गए थे। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी समय गहमा-गहमी रही। प्रदर्शनकारियों ने पंजाब पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

पावरकॉम दफ्तर के आगे धरने पर बैठे आइटीआइ पास बेरोजगार नौजवान यूनियन से संबंधित प्रदर्शनकारियों ने दोपहर करीब दो बजे पावरकॉम के दफ्तर से लेकर शेरांवाला गेट बाजार की तरफ दफ्तर के पिछले गेट तक रोष मार्च निकाला था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बब्बर खालसा इंटरनेशनल के 2 टेरर माड्यूल का पंजाब पुलिस ने किया खुलासा…. ISI कर रहा था हैंडल

पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. उसने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI द्वारा हैंडल किए जा रहे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के दो टेरर माड्यूल का खुलासा किया है. इसके साथ ही पुलिस ने...
article-image
पंजाब

फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी की ओर से 9 मार्च को कराया जा रहा सेमिनार।

गढ़शंकर – ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 9 मार्च को बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में ‘फुटबाल की वर्तमान स्थिति व संभावनाओं’ पर सेमिनार का आयोजन किया जा रहा...
article-image
पंजाब

Decision to Release Extra Water

Strong opposition to 8,500 cusecs water allotment to Haryana; Calls for political unity in Punjab Hoshiarpur/May 1 /Daljeet Ajnoha : Lok Sabha MP Dr. Raj Kumar Chabbewal has termed the Bhakra Beas Management Board’s...
article-image
पंजाब

चूक नहीं, चौका मारना है, रवनीत बिट्टू के हाथ बीजेपी ने खोले, कांग्रेस की नाक में दम करने का दिया टास्क

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। बीजेपी की नजर सिख जाट वोटरों पर भी है। पहले सरदार केवल सिंह ढिल्लों को बीजेपी...
Translate »
error: Content is protected !!