प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला आया सामने : पुलिस कमिश्नर का सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार

by

हुबली : कर्नाटक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। पीएम मोदी हुबली में रोड शो कर रहे थे। इस के दौरान एक युवक पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा तोड़कर गाड़ी के पास पहुंच गया। इस मुद्दे पर हुबली के पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा में सेंधमारी से इनकार किया है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है। जानकारी के मुताबिक, रोड शो के दौरान एक शख्स अचानक उनके वाहन के नजदीक पहुंच गया। व्यक्ति ने पीएम मोदी को माला पहनाना चाह रहा था। हालांकि, व्यक्ति को पीएम की तरफ आता देख, सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे बीच में ही रोक दिया। उसे तत्काल पीएम के काफिले से दूर किया गया।
प्रधानमंत्री मोदी ने माला अपनी कार के अंदर रख ली : प्रधानमंत्री मोदी ने बैरीकेड पार करके उनकी ओर दौड़े एक लड़के द्वारा दी गई एक माला स्वीकार की। घटना उस समय हुई, जब मोदी हवाईअड्डे से रेलवे खेल मैदान की ओर जा रहे थे। रास्ते में मोदी अपनी चलती कार के ‘रनिंग बोर्ड’ पर खड़े थे और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े लोगों का अभिवादन कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कार के दरवाजे के ऊपर से माला लेने के लिए हाथ बढ़ाया, लेकिन लड़के तक नहीं पहुंच सके। सड़क पर उनके साथ रहे सुरक्षा अधिकारियों ने माला पकड़ी और उसे बाद में प्रधानमंत्री को दिया। मोदी ने माला अपनी कार के अंदर रख ली।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

प्रेरणादायक पुस्तक “वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला” का विमोचन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि *वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला* नामक नई और प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन किया गया है, जिसे प्रीति नारंग ओहरी...
article-image
पंजाब

जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में वंशिका ने पाया पहला स्थान

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल पिपलांवाला में ब्लाक होशियारपुर में आरएए के तहत 6वीं से 10वीं कक्षा तक के बच्चों की जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। जिसमें सरकारी स्कूल बीरमपुर की 9वीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब में पुलिसकर्मियों को जंजीरों से बांध 3 आरोपी फरार, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

पुलिस ने चाबी गाड़ी में ही छोड़ दी एएम नाथ। अमृतसर : पंजाब में पुलिस की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है जिसमें बाद पुलिसकर्मियों पर लापरवाही के मामले में कार्रवाई करनी शुरू...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

तीन ओर से घिरा पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा : ED की एंट्री, घर के टाइल्स में भी छिपा रखे थे राज

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उसकी अग्रिम जमानत याचिका भोपाल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खारिज कर दी है. गुरुवार ही सौरभ ने अपने वकील राकेश पाराशर के...
Translate »
error: Content is protected !!