प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में जागरूकता शिविर आयोजित, शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने की

by
ऊना : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना द्वारा आज राजकीय प्राथमिक पाठशाला लाल सिंगी में पोषण पखवाडा-22 स्वस्थ बालक बालिका स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत अनीमिया जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने की।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ मंजू बहल ने बताया कि हर साल भारत में एक करोड़ मामले अनीमिया के होते हैं। अनीमिया एक विकार है जो व्यक्ति के शरीर में खून की कमी या हेमोग्लोबिन की कमी की वजह से होता है। उन्होंने बताया कि महिलाओं तथा बच्चों सहित लम्बे समय से बीमारियों से पीड़ित व्यक्ति को अनीमिया आसानी से हो सकता है। इसलिए हमें खाने में लौह युक्त तत्वों का सेवन करना चाहिए। हमें स्वस्थ रहने के लिए संतुलित आहार लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त खुले में शौच से होने वाली बीमारियों और पोषण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी भी प्रदान की।
सीएमओ ने कहा कि पोषण व्यक्ति के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जैसे स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है, वैसे ही हमारे दैनिक आहार में विटामिन, लवण, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों का होना बहुत जरूरी है। इस मौके पर 108 बच्चों के खून की जाँच की गई। जिसमें 76 बच्चों में खून की कमी पाई गई।
इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिधु, जन शिक्षा सूचना एवं सम्प्रेषण अधिकारी शारदा सारस्वत, स्वास्थ्य शिक्षक गोपाल कृष्ण, डॉ राहुल अरोड़ा, लैब असिस्टेंट नीलम रानी, शीतल, लैब तकनीशियन हरविंदर कौर, बीसीसी समन्वयक कंचन माला, न्यूट्रीशियन काउंसिलर रितिका कौंडल, स्कूल मुख्यध्यापिका अविनाश कुमारी, समस्त स्टाफ मेम्बर्स, पर्यवेक्षक आशोक धीमान, स्वास्थ्य वर्कर अनुराधा, सविता आंगनबाड़ी वर्कर मंजू, राजकुमारी, नीलम, आशा कार्यकर्त्ता सहित प्रवासी बच्चे और महिलाएं उपस्थित रहीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हरनेरा के बड्ज में सामुदायिक भवन तथा एंबुलेंस मार्ग का किया शिलान्यास : सिविल अस्पताल में रोगियों की सुविधा को बनेंगे अतिरिक्त कमरेः पठानिया

शाहपुर, 09 अगस्त। विधायक केवल सिंह पठानिया ने हरनेरा पंचायत हरनेरा के बड़ज में वार्ड नंबर दो में सामुदायिक भवन तथा सिरमनी शिव मंदिर एंबुलेंस संपर्क मार्ग का भी शिलान्यास किया गया। इससे पहले...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती की मीठी-मीठी बातों में फंस गया 57 साल का किसान : 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपये उड़ा ले गई हसीना

खन्ना :   माछीवाड़ा साहिब में एक किसान से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी हुई है। 57 साल का किसान सोशल मीडिया के जरिये एक युवती की मीठी-मीठी बातों में फंस गया, लेकिन उसे अंदाजा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत : चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी…मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का ग्रास

सपरोठ पंचायत में मातम, बोलेरो दुर्घटना में एक ही गांव के सात लोगों की मौत एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*गोरडा पंचायत में विधायक केवल सिंह पठानिया ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*‘एक पेड़ अपने नाम’ अभियान के तहत बच्चों व वरिष्ठ नागरिकों ने भी लगाए पौधे…कहा ….. पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी* एएम नाथ। शाहपुर, 23 अगस्त।  एटीसी शाहपुर द्वारा भनाला...
Translate »
error: Content is protected !!