प्रेमिका कर रही थी शादी की जिद, विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिल मार डाला, शव को तेजाब से जलाया

by

बिलारी कोतवाली के पूर्वी सीमांत मल्लपुर जन्नू गांव निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी करने की जिद पर उसके विवाहित प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी। शव को रामपुर जिले के बिचपुरी गांव के जंगल में ले जाकर फेंक दिया।

पहचान छिपाने को शव के ऊपर तेजाब डाल दिया। पुलिस ने इस घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बीती 27 जून को मल्लपुर जन्नू गांव की माया देवी ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।  इसमें कहा गया था कि 22 जून की शाम को उसकी बेटी कमलेश का गांव निवासी राम सिंह अपहरण कर ले गया है। तलाशने के बाद भी उसकी बेटी का कोई पता नहीं चल पाया। एसएसपी ने सीओ बिलारी के निर्देश में टीम गठित करके इस घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए।

पुलिस और एसओजी की टीम ने आरोपी राम सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब पूरी मामला सामने आया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पत्नी और बच्चों के साथ हिमाचल प्रदेश में रहकर राज मिस्त्री का काम करता है।  तीन साल पहले गांव में आने के दौरान कमलेश से उसकी बातचीत होने लगी। इसके बाद उसने कमलेश को सिम और मोबाइल भी दे दिया। इससे दोनों के बीच अक्सर बात होती रहती थी। बताया कि 21 जून की शाम को कमलेश ने उसे बुलाया और शादी करने का दबाव बनाने लगी।

मेरे और दोस्त के समझाने के बाद भी वह नहीं मानी। गुस्से में आकर दोस्त जयवीर के साथ मिलकर उसका तकिए से उसका मुंह दबा दिया। थोड़ी देर बाद ही कमलेश मौत हो गई। इसके बाद शव को बिचपुरी के जंगल में ले जाकर ऊपर से तेजाब डाल दिया था। इसके बाद दोनों दोस्त हिमाचल प्रदेश चले गए। दोनों ने अपने मोबाइल और सिम तोड़कर रास्ते में एक नदी में फेंक दिए थे। थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राम सिंह और जयवीर को उनके गांव मल्लपुर जन्नू से गिरफ्तार कर सोमवार दोपहर बाद मुरादाबाद अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

हत्यारोपी के घर से मृतका की चप्पल हुई बरामद :   बिलारी पुलिस ने हत्यारोपी रामसिंह की निशानदेही पर उसके घर से कमलेश की चप्पल, मोबाइल फोन और आधार कार्ड बरामद किया। खुलासा करने वाली टीम में थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह , एसएसआई राम नरेश यादव, रवि प्रकाश और शांतनू जाबला, सिपाही कौशल कुमार, सचिन सैनी और रजनेश कुमार शामिल रहे।   पुलिस के अनुसार राम सिंह के खिलाफ वर्ष 2021 में थाना बिलारी पर चोरी और माल बरामदगी का एक मुकदमा भी दर्ज है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वोटिंग और गिनती की होगी वीडियोग्राफी : चुनाव आयोग ने जारी किया पत्र

 चंडीगढ़।  पंजाब में पंचायती चुनावों के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. चुनाव आयोग द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि वोटिंग और गिनती के दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियो...
article-image
पंजाब

गेहूं की कटाई के दौरान घायल किसान को पंजाब सरकार से 48 हजार रुपए की वित्तीय सहायता

मार्किट कमेटी के चेयरमैन जसपाल सिंह चेची ने दिया सहायता राशि का चैक होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : गांव बडियाल के जसविंदर सिंह, जिनका गेहूं की कटाई के दौरान बायां हाथ गंभीर रूप से घायल होकर...
article-image
पंजाब

दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत : कैंटर ने गलत दिशा में जाकर गश्त कर रहे दो पुलिस कर्मियों को था कुचला

डेराबस्सी : पंजाब के मोहाली ज़िले में स्थित डेराबस्सी से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, यहां एक सड़क हादसे में दो पुलिस कर्मियों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पुलिसकर्मी डेराबस्सी पुलिस स्टेशन...
article-image
पंजाब

आप के सरपंच के भाई की हत्या : हमलावरों ने दिनदहाड़े दागी गोलियां, एक दिन पहले दी थी धमकी, आरोपी फरार

गुरदासपुर : गुरदासपुर में आम आदमी पार्टी (आप) सरपंच के भाई की हत्या से सनसनी फैल गई है। सरपंच के भाई की हत्या का आरोप एक फौजी पर लगा है। गुरदासपुर के थाना कलानौर...
Translate »
error: Content is protected !!