बच्चों के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं इंट्यूशन कार्यक्रम : DC जतिन लाल।

by
ऊना, 2 मई. उपायुक्त जतिन लाल।  ने शनिवार को विशेष बच्चों के आश्रय स्कूल, आश्रय स्कूल में आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘आर्ट ऑफ़ लिविंग इंट्यूशन प्रोग्राम’ में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आश्रय स्कूल विशेष बच्चों के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है तथा इस प्रकार के प्रयास समाज में सकारात्मक बदलाव के वाहक बनते हैं। उन्होंने कहा कि इंट्यूशन कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, भावनात्मक और बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे प्रशिक्षण बच्चों के फोकस, आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूत बनाते हैं तथा जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्हें सक्षम करते हैं।
उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के भीतर अपार संभावनाएं होती हैं, जिन्हें सही मंच, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देकर नई दिशा दी जा सकती है। शिक्षा के साथ जीवनोपयोगी प्रशिक्षण एवं प्रेरणादायी गतिविधियां उनके समग्र व्यक्तित्व विकास की मजबूत आधारशिला बनती हैं। उन्होंने कहा कि विशेष बच्चों के लिए इस प्रकार की गतिविधियां उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और उनकी प्रतिभा को निखारने में सहायक सिद्ध होती हैं।
उपायुक्त ने आश्रय स्कूल प्रबंधन एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग फाउंडेशन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे रचनात्मक और सकारात्मक कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए, ताकि विशेष बच्चों को बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिल सके।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अमरजीत, हरजीत सिंह मनकोटिया, सुरेश ऐरी, पूनम लता सहित 30 बच्चों ने भाग लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नाबालिगा लापता: अपहरण का आरोप

कुल्लू : हिमाचल के कुल्लू में नाबालिगा संदिग्ध हालात में लापता हो गई। नाबालिगा के पिता ने एक व्यक्ति पर अपहरण का आरोप लगाते हुए महिला थाना पुलिस को शिकायत दी है। भेखली क्षेत्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सलूणी कॉलेज का प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन

एएम नाथ। चम्बा : राजकीय महाविद्यालय सलूणी के पूर्व छात्र संघ द्वारा प्रथम वार्षिक पूर्व छात्र सम्मेलन–2026 का सफल आयोजन महाविद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न बैचों के अनेक पूर्व...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सीएम चन्नी गुट की बघेल से बैठक : बघेल बोले हाईकमान – टिकट सिर्फ जीतने वाले को मिलेगा

चंडीगढ़ ; पंजाब कांग्रेस में पिछले कई दिनों से चल रहे नेतृत्व और संगठनात्मक मुद्दों के बीच शनिवार को हुई अहम बैठक के बाद पार्टी ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। पंजाब...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1 करोड़ रुपये का बीमा लाभ शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक ने किया प्रदान

रोहित भदसाली।  ऊना, 21 अक्तूबर. श्रीनगर में वीरगति प्राप्त शहीद दिलवर खान के परिवार को पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) द्वारा ‘पीएनबी रक्षक योजना’ के तहत 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा लाभ प्रदान किया...
Translate »
error: Content is protected !!