बदमाशों ने कार को घेर कर युवक को मारी गोलियां : युवक के सीने में लगी गोली, मौके पर हुई युवक की मौत

by

तरनतारन : पंचायत चुनाव को लेकर एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने कार को घेर फायरिंग कर दी। गोलिया लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवक के दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान राजविंदर सिंह उर्फ ​​राज रूप के रूप में हुई है। मृतक युवक कैबिनेट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का करीबी था। हमले की जिम्मेदारी गोपी घनश्यामपुरिया गैंग ने ली है।
पुलिस ने बताया कि तलवंडी गांव में एक महिला सर्वसम्मति से सरपंच चुनी गई थी। मृतक युवक अपने साथियों के साथ वहां आया था। सरपंच चुने जाने के बाद वह वापस जा रहा था, तभी हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सीने में मारी गोलियां : एसएसपी गौरव तुरा ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। राजविंदर सिंह के सीने में गोली लगी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। जांच में पता चला है कि आरोपी मोटरसाइकिल पर आए थे। आते ही हमलावरों ने पहले बातचीत की। बातचीत शुरू होते ही उन्होंने गोली चला दी। गोली चलाने वालों ने अपना चेहरा नहीं ढका था। मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। जिसमें सर्वसम्मति से महिला सरपंच चुनी गई थी। पुलिस जांच कर रही है।
गोपी घनशामपुरिया गैंग ने ली जिम्मेदारी : हमले की जिम्मेदारी गोपी घनशामपुरिया ने ली है। उनकी तरफ से एक पोस्ट वायरल की गई है। जिसमें लिखा है कि पट्टी में एक हत्या हुई है, इसकी जिम्मेदारी दोनी बलऔर प्रभ दसूवाला ले रहे हैं। जब हमारे भाई फौजी की हत्या हुई थी, तब इस व्यक्ति ने आरोपी प्रीत और उसके साथियों को पनाह दी थी। इस व्यक्ति ने उनके हथियार संभाले थे और उनकी सुरक्षा भी करवाई थी। इस व्यक्ति ने हमारे भाई फौजी के साथ गैरकानूनी काम किए थे। इसलिए हमने अपने भाई फौजी का यह बदला लिया है। यह काम हमारे छोटे भाई अफरीदी तूतावाला ने किया है। कोई और हमारे बारे में बोलेगा, तो वह भी तैयार रहे। सबकी बारी आएगी, इंतजार करें।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी  के कार्यालय में 20 मई को प्लेसमेंट कैंप

गढ़शंकर, 19 मई : जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास तथा प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि 20 मई दिन मंगलवार को जिला रोजगार तथा कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण...
article-image
पंजाब

56 पटवारी उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा 3 अक्टूबर से : 6 दिन चलने वाले परीक्षा की करवाई जाएगी पूरी वीडियोग्राफी

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने परीक्षा के प्रबंधों संबंधी अधिकारियो के साथ की सरकारी कालेज होशियारपुर में बैठक होशियारपुर, 29 सितंबर: अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा की ओर से आज सरकारी कालेज होशियारपुर में 03...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में महाराणा प्रताप जयंती हर्षोलास से मनाई : राजपूताना समाज ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

गढ़शंकर, 9 मई : राजपुत सभा भवन गढ़शंकर में आज राजपूत सभा गढ़शंकर की तरफ़ से वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप का जन्म दिवस बहुत ही हर्षोलास से मनाया गया। इस मौके आयोजित समारोह में...
article-image
पंजाब

ऊना जिले में 14 लोगों की मौत पर जताया दुख, हर संभव मदद का दिया भरोसा : बाढ़ के कारण हुए नुकसान का उपमुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में लिया जायजा : मुश्किल घड़ी में प्रभावितों के साथ खड़ी है हिमाचल सरकार – मुकेश अग्निहोत्री

रोहित भदसाली । ऊना, 12 अगस्त. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश और बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान का जायजा लिया। सोमवार को अपने दौरे में उन्होंने बाथू-बाथड़ी क्षेत्र में...
Translate »
error: Content is protected !!