बरसात के दौरान जलशक्ति विभाग को 1548 करोड़ रुपए का नुकसान: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री

by
कांगड़ा ज़िला में 190 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान,  फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के शेष निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी।
नूरपुर 26 जुलाई: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश में घटित जल प्रलय तथा प्राकृतिक आपदा के कारण जलशक्ति विभाग को प्रारंभिक अनुमान के तहत अब तक 1548 करोड़ रुपए का नुकसान आंका गया है। जिसमें से कांगड़ा ज़िला में 190 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। यह जानकारी उन्होंने आज चम्बा जाते हुए लोक निर्माण विश्राम गृह नूरपुर में ठहराव के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि गत दिनों प्रदेश में हुई भारी बरसात से राज्य को प्रारम्भिक अनुमान के अनुसार लगभग 8000 करोड़ रुपए तक का नुकसान आंका गया है। भारी बरसात और बाढ़ के कारण प्रदेश में बिजली, पानी और सड़क परियोजनाओं को बड़े पैमानें पर नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकतर परियोजनाओं को तेजी से बहाल कर दिया है लेकिन स्थाई रूप से बहाल करने में अभी कुछ समय लगेगा। उन्होंने बताया कि कांगड़ा ज़िला में जलशक्ति विभाग की जो परियोजनाएं क्षतिग्रस्त हुई थी वे सुचारू रूप से कार्य कर रही हैं। इसके अतिरिक्त ज़िला में सभी रूटों पर एचआरटीसी की बसें सामान्य रूप से संचालित की जा रही हैं।
श्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि आपदा के दौरान कुल्लू एवम लाहौल स्पीति सहित अन्य स्थानों में 70 हज़ार से अधिक पर्यटक एवम लोग फंसे हुए थे, जिनकी सकुशल घर वापसी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनजीवन को सामान्य बनाने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया है।
श्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि प्रदेश में घटित यह सबसे बड़ी आपदा है। बाबजूद इसके, राज्य के लोग मजबूती के साथ इसका सामना कर रहे हैं और राज्य सरकार प्रदेशवासियों के साथ खड़ी है।
फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के शेष कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग की मंजूरी।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नूरपुर में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी फिन्ना सिंह सिंचाई परियोजना के कार्य को पूरा करने के लिए केंद्रीय जल आयोग ने मंजूरी प्रदान कर दी है। राज्य सरकार द्वारा इसके निर्माण कार्य पर अब तक 300 करोड़ रुपए व्यय किये जा चुके है। जबकि शेष कार्य को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार से 343 करोड़ रुपए की राशि जारी करने हेतु प्रदेश सरकार ने मजबूती से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार से धनराशि प्राप्त होते ही शेष निर्माण कार्य को युद्धस्तर पर पूरा किया जाएगा।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर विधायक भवानी पठानिया,पूर्व विधायक अजय महाजन,एसडीएम गुरसिमर सिंह,
जलशक्ति विभाग के मुख्य अभियंता सुरेश महाजन,डीएसपी विशाल वर्मा,ब्लॉक कांग्रेस सचिव योगेश महाजन सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत : चंबा में बोलेरो 500 मीटर गहरी खाई में गिरी…मुंडन संस्कार से लौट रहा परिवार बना काल का ग्रास

सपरोठ पंचायत में मातम, बोलेरो दुर्घटना में एक ही गांव के सात लोगों की मौत एएम नाथ। चंबा :  हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिला ने रची सामूहिक दुष्कर्म की कहानी : जांच में खुलासा, सर्वजीत और अमन कौर कभी आए ही नहीं मंडी 

मंडी :   बल्ह में दर्ज हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में महिला ने प्लानिंग के साथ दुष्कर्म की पूरी कहानी रची है। महिला ने जिन व्यक्तियों पर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं, वह दरअसल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री और केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री ने विद्युत और आवास मामलों पर किया विचार-विमर्श : मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की ऊर्जा नीति के अनुरूप रॉयल्टी का मामला उठाया

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू और केन्द्रीय ऊर्जा तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज यहां हिमाचल प्रदेश से संबंधित ऊर्जा एवं आवास के विभिन्न मामलों पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मैं तेरी जिंदगी खराब कर दूंगा…..रईसजादा थार से उतरा , लड़की के जड़े थप्पड़, सड़क पर धकेला

चंडीगढ़ : एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां थार सवार युवक पहले गाड़ी से उतरता है और लड़की को कई बार थप्पड़ मारता है. दोनों में गाली गलौज होने के बाद हाथापाई होती...
Translate »
error: Content is protected !!