बस में लेकर आ रहा था 4 पिस्तौल : रास्ते में हाईटैक पर पुलिस ने पकड़ा और 32 बोर के चार पिस्तौल कंट्री मेड और पांच कारतूस बरामद

by

खन्ना। मध्य प्रदेश से अवैध हथियार लाकर पंजाब में सप्लाई करने वाले एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिटी थाना-2 की पुलिस ने हाईटेक नाके पर सूचना के आधार पर बस को रोककर उसमें सवार हरपाल सिंह निवासी दयालगढ़ बुट्टर सिवियां थाना मेहता जिला अमृतसर को काबू किया।

आरोपित से .32 बोर के चार पिस्तौल कंट्री मेड और पांच कारतूस बरामद हुए।

डीएसपी (इंवेस्टिगेशन) मोहित कुमार सिंगला ने बताया कि 29 मई को आरोपित को काबू किया था और तीन दिन के रिमांड में यह बात सामने आई कि हरपाल सिंह पहली बार मध्यप्रदेश से अवैध हथियार लेने गया था। वहां से लाकर पंजाब में सप्लाई करने थे। मध्यप्रदेश से जिससे हथियार खरीदे उसकी पहचान पुलिस ने कर ली है। पुलिस रैकेट के सरगना का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि हरपाल सिंह पहले खेतीबाड़ी करता था। ज्यादा पैसे कमाने की चाहत में टैक्सी ड्राइवर बन गया। माना जा रहा है कि टैक्सी चलाते समय ही हरपाल सिंह मध्य प्रदेश में हथियार सप्लायरों के संपर्क में आया। फिर वह टैक्सी चलाने का धंधा छोड़कर अवैध हथियारों की तस्करी करने लगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

मानव जन्म मानवता के काम आना चाहिए – संजीव अरोड़ा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  रोटरी आई बैंक एवं कॉर्निया ट्रांसप्लांट सोसायटी की ओर से प्रधान एवं प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर निवासी शंकर दास को रौशनी प्रदान करने उपरांत उनकी पट्टी...
article-image
पंजाब

वन गार्ड हरविंदर से पदोन्नत होकर बने ब्लाक फारैसट अफसर, डीएफओ सतिंद्र सिंह व बीएफओ दविंद्र सिंह ने उन्हें पदोन्नति तहत लगाए स्टार

गढ़शंकर। उपमंडल वन विभाग गढ़शंकर में वतौर वन गार्ड तैनात हरविंदर सिंह को आज विभाग दुारा ब्लाक फारैसट अफसर के तौर पर पदोन्नति दी गई। इस दौरान आज उपमंडल गढ़शंकर के कार्यालय में डीएफओ...
article-image
पंजाब

भाई ने की बहन की हत्या : महिला से अवैध संबंध…उसे घर लाना चाहता था आरोपी, मकान में मांग रहा था हिस्सा

लुधियाना : लुधियाना में भाई ने बहन की हत्या कर दी और फरार हो गया। लुधियाना के शिमलापुरी के प्रीत नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने घरेलू कलेश के चलते अपनी छोटी...
Translate »
error: Content is protected !!