बाइक की ट्रक के साथ टक्कर : एक युवक की मौत, एक घायल

by

एएम नाथ । जवाली : पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत ज्वाली-कुठेड़ रोड पर भीषण सड़क हादसा पेश आया है। यहां बुधवार दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक नंबर (HP 54A-1765) की ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभी रूप से घायल हुआ है। मृतक युवक की पहचान रोहित कुमार (25) के तौर पर हुई है। वहीं, घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सेन कटोच निवासी खुखनाड़ा बाइक पर अपने दोस्त रोहित को हरिया की ओर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वे हरिया के पास पहुंचे तो उनकी बाइक की सामने से आर रहे एक ट्रक के साथ जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के पीछे बैठे रोहित कुमार की गंभीर चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सेन कटोच को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम सिविल अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में आएगी शोध की नई क्रांति : CU धर्मशाला में स्थापित होगी राज्य की पहली एडवांस रिसर्च लैब

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुडऩे जा रहा है। भारत सरकार के सहयोग से हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्रदेश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

13 साल की बच्ची से दुष्कर्म : 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे, गिरफ्तार

ऊना: गगरेट उपमंडल में 13 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के 65 साल के बुजुर्ग पर आरोप लगे हैं। जिसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। गगरेट थाना में बच्ची के परिजनों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC जतिन लाल ने किया एमसीएच सेंटर ऊना का दौरा : सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

रोहित भदसाली।  ऊना, 9 सितम्बर. उपायुक्त जतिन लाल ने सोमवार को मातृ शिशु देखभाल अस्पताल (एमसीएच सेंटर) का दौरा कर अस्पताल भवन में चल रहे सेवा उन्नयन संबंधी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीबीपी स्थानीय किसानों से खरीदेगी ताज़ा उत्पाद, आय बढ़ाने की पहल

सीमावर्ती क्षेत्रों के किसानों को मिलेगा सीधा बाज़ार, सरकार-आईटीबीपी में होगा एमओयू गांव में ही मिलेगा रोज़गार, आईटीबीपी करेगी फल-सब्ज़ी सहित कृषि उत्पादों की खरीद एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश के किसानों और...
Translate »
error: Content is protected !!