बाल सत्र की तर्ज पर आयोजित किया जाएगा युवा सत्र : कुलदीप पठानिया

by
एएम नाथ। शिमला : डीएवी स्कूल टुटू के 103 विधार्थी मानसून सत्र के 10वें दिन की कार्यवाही देखने विधान सभा सचिवालय पहुँचे । डीएवी स्कूल टुटू के विधार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। बच्चों से संवाद के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कई प्रश्न भी पूछे। विधान सभा अध्यक्ष ने बच्चों से बाल सत्र के बारे में भी पूछा जिसका आयोजन पिछले वर्ष 12 जून को किया गया था। पठानियां ने कहा कि जिन बच्चों ने यहाँ बाल सत्र में भाग लिया उनमें अधिकतर हिमाचली थे जिनका चयन अब राष्ट्रीय स्तर के बाल सत्र के लिए हो गया है और शीघ्र ही उसका भी लोकसभा में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है।
पठानियां ने बच्चों से संसदीय प्रणाली तथा लोकतन्त्र के बारे में भी पूछा। पठानियां ने कहा कि हमारा लोकतन्त्र दुनियां का सबसे बड़ा लोकतन्त्र है। लोकतन्त्र का मतलब लोगों का लोगों के द्वारा लोगों के लिए शासन होता है। हम अपने मत द्वारा अपने प्रतिनिधि का चुनाव करते हैं जो सीधे लोक सभा तथा विधान सभा के लिए निर्वाचित होते हैं तथा देश व प्रदेश का कानून बनाने में इनकी निर्णायक भूमिका रहती है। मिडिया से रूबरू होते हुए विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आज तक 964 बच्चे विधान सभा की कार्यवाही देखने आ चुके हैं तथा अभी 1 दिन बाकी है। यह अच्छा है कि बच्चे सदन की कार्यवाही देखने में रूचि ले रहे हैं यहीं हमारे लोकतन्त्र की मजबूती का आधार भी है।
पठानियां ने कहा कि मेरी इच्छा है कि इन बच्चों के माध्यम से सदन की कार्यवाही सभी परिवारों तक पहुँचे तथा यही बच्चे आगे जाकर जब अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इससे उन्हें उनकी जिम्मेदारी का एहसास होगा। पठानियां ने कहा कि वह सिडनी (आस्ट्रेलिया) में नवम्बर महीने में आयोजित होने वाले 67वें राष्ट्रमण्डल संसदीय सम्मेलन में भाग लेने जा रहे हैं तथा उसके बाद उचित समय पर युवा सत्र का भी आयोजन करवाएँगे जिसमें युवा भी सदन के अन्दर मुख्यमंत्री, विधान सभा अध्यक्ष, मंत्री परिषद सदस्य तथा विधान सभा सदस्य की भूमिका में नजर आएँगे ।
विधान सभा अध्यक्ष ने छात्रों को आज सदन में होने वाली कार्यवाही से भी अवगत करवाया तथा सदन के अन्दर शान्ति प्रिय ढंग से कार्यवाही देखने को आमंत्रित भी किया। पठानियां ने सभी बच्चों को अपनी ओर से शुभकामनाएं दी तथा हमेशा जीवन में अनुशासन तथा देशभक्ति के प्रति अपनी नेक भावना को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला ऊना में अब 61,312 को मिलेगी सामाजिक सुरक्षा पेंशनः वीरेंद्र कंवर

ऊना: 4 अक्तूबरः जिला ऊना में एक अक्तूबर 2022 से 61,312 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिया जाएगा। यह बात ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा से हुए नुकसान पर अंतर मंत्रालयीय केंद्रीय दल ने जिला अधिकारियों के साथ की बैठक :  मंडी जिला में आरंभिक तौर पर 708 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान अनुमानित- उपायुक्त

प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण एवं बहाली के कार्यों पर कर रहे ध्यान केंद्रित – डी.सी. राणा एएम नाथ। मंडी, 20 जुलाई :  मंडी जिला में बरसात के मौसम में बादल फटने, बाढ़ एवं भूस्खलन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

देहरा में आपदा प्रबंधन 40 अंतर एजेंसी समूह किए गठित : आपदा प्रबंधन को ग्रामीण स्तर पर आमजन की सहभागिता होगी सुनिश्चित: बेक्टा

देहरा , 16 फरवरी। बेहतर आपदा प्रबंधन के लिए कांगड़ा जिला के देहरा उपमंडल में आपदा प्रबंधन अंतर एजेंसी समूह गठित किया गया है इस बाबत पंचायत स्तर पर आपदा प्रबंधन प्लान तैयार करने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

6 श्रेणियों में बांटे हिमाचल के सभी 135 थाने…. जानें- किन थानों को मिलता है ए प्लस कैटगरी

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 135 पुलिस थानों को छह श्रेणियों में वर्गीकृत करने का फैसला लिया है. जनसंख्या, भौगोलिक क्षेत्र, आपराधिक गतिविधियां, वीआईपी मूवमेंट, यातायात व्यवस्था, अंतरराज्यीय...
Translate »
error: Content is protected !!