बिजली पर सरचार्ज लगा कर पंजाब में उद्योगों के विनाश पर तुली सरकार : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा :  पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब सरकार द्वारा ” पीक हॉर्स साय 6 से रात 10 बजे तक ” में उद्योगों पर 2 रुपए प्रति यूनिट सरचार्ज लगाने के आदेश की कड़ी निंदा की हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती हुई सिथति तथा गलत नीतियों के कारण पहले ही हजारों की संख्या में उद्योगिक इकाईयां पंजाब से पलायन कर चुकी हैं। पंजाब सरकार के इस फैसले से उद्योगों की वित्तीय सिथति पर गंभीर असर पड़ेगा हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 2002 में कांग्रेस सरकार के समय पैदा हुए बिजली के गंभीर संकट को ठीक करने के लिए भाजपा-अकाली सरकार के आने पर चार थर्मल प्लांट लगाए थे। जिससे 2012 तक अतिरिक्त बिजली पैदा होनी शुरू हो गई थी जो कि अन्य राज्यों को बेचीं जाती थी। उस सरकार के 2017 तक के कार्यकाल में कोई भी कट नहीं लगता था तथा उद्योगों को 5 रूपए प्रति यूनिट बिजली की निरंतर सप्लाई होती थी। 2022 के चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी ने पंजाब के उद्योगपतिओं को ग्रान्टी दी थी कि उन्हें उद्योग के लिए 5 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली मिलेगी, परन्तु अब हलात यह हो चुके हैं कि बिजली के बड़े-बड़े कट लग रहे हैं। उन कटों के कारण उद्योगों को दिन भर बिजली नहीं मिलती रात के समय की सप्लाई पर सरचार्ज लगा दिया हैं , जो कि पंजाब सरकार द्वारा उद्योगों के प्रति एक विनाशकारी कदम हैं। श्री सूद ने कहा कि पंजाब में पहले ही सबसे मंहगी बिजली मिल रही हैं। सरकार द्वारा लगाए गए सरचार्ज हॉर्स के कारण 10 रुपए प्रति यूनिट के हिसाब से उद्योगों को बिजली मिलेगी हैं। जिसके चलते उनका कार्य करना मुश्किल हो जायेगा । उन्होंने मांग कि पंजाब सरकार सभी वर्गों को परेशान करने वाले लम्बे -लम्बे बिजली कट्टों से मुक्ति दिलाये तथा जो प्रस्तावित सरचार्ज लगाया गया है, उसे तुरंत वापस ले।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित हुआ पिंक बॉल लीग क्रिकेट टूर्नामेंट

डिवाइन क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी काका जी के नाबाद 110 रनों की बदौलत डिवाइन क्रिकेट क्लब ने फाइनल मुकाबला 10 विकेट से जीता। होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ग्राम पंचायत गांव मल्ल मजारा और ग्रामवासियों के...
article-image
पंजाब

अकाल ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंह जज ने कहा राजीव वालिया द्वारा पंजाब में नई नई खेलों को लेकर आना युवा पीढ़ी के लिए अहम प्रयास

सुल्तानपुर लोधी/होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पहली नेशनल महिला टेपबाल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन अकाल इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम सुल्तानपुर लोधी में 27,28 नवंबर 2024 को टेपबाल क्रिकेट ऐसोएशन पंजाब की ओर से अध्यक्ष राजीव वालिया और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत की जवाबी हमले में पाकिस्तान को भारी नुकसान, पाक के कई एयरबेस तबाह, सेना ने कहा- ‘ पाकिस्तान के हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब’

भारत के सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के कई शहरों में जवाबी कार्रवाई की है। पाकिस्तानी सेना ने भी इसकी पुष्टि की है। पाकिस्तान का दावा है कि तमाम हमलों को...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बीनेवाल महिंदवाणी रोड़ पर सुवह एक अज्ञात शव मिला, देर शाम हुई पहचान

गढ़शंकर।  बीनेवाल महिंदवाणी रोड़ पर सुवह एक अज्ञात शव मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। शव की देर शाम पहचान होने पर शव वारिसों को सौंप दिया गया। एएसआई जसबीर सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!