बिना अनुमति लटकती केबलों पर कसेगा शिकंजा : 50 हजार तक जुर्माना और जेल का प्रावधान

by

नगरपालिका संशोधन विधेयक 2026 विधानसभा में ध्वनिमत से पारित; सार्वजनिक स्थानों से अवैध तार और केबल हटाने का अधिकार मिलेगा

एएम नाथ।  धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में अब बिना अनुमति लटकाए गए केबल नेटवर्क, दूरसंचार और उपग्रह तारों पर कार्रवाई की जा सकेगी। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश नगरपालिका अधिनियम, 1994 की धारा 138 में संशोधन किया है। इससे संबंधित नगरपालिका (संशोधन) विधेयक 2026 विधानसभा में ध्वनिमत से पारित हो गया है।

500 से 50 हजार रुपये तक जुर्माना, तीन माह की सजा

संशोधित प्रावधानों के तहत नियमों का उल्लंघन करने पर 5,000 से 50,000 रुपये तक जुर्माना या तीन माह तक कारावास की सजा दी जा सकेगी। नगरपालिका की अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थानों पर लटकाए, खींचे या बिछाए गए केबल, तार और नेटवर्क को हटाने अथवा विनियमित करने का अधिकार भी नगरपालिकाओं को मिलेगा।

सार्वजनिक स्थानों पर लागू होंगे नियम

इन प्रावधानों के दायरे में स्वास्थ्य और शैक्षणिक संस्थान, खेल मैदान, बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, विरासत भवन, पैदल पथ, सड़कें, पार्क, बाजार, आवासीय एवं व्यावसायिक परिसर, औद्योगिक प्रतिष्ठान और हरित क्षेत्र शामिल होंगे। नगरपालिका के प्राधिकृत अधिकारी और कर्मचारी ऐसे अनधिकृत केबल और तार हटाने की कार्रवाई कर सकेंगे।

आवागमन में बाधा और दुर्घटनाओं का खतरा होगा कम

शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अनुपस्थिति में विधेयक पेश करने वाले आयुष मंत्री यादविंदर गोमा ने कहा कि बिना अनुमति बिछाए गए केबल और नालियां आम लोगों, पैदल यात्रियों और सार्वजनिक संपत्ति के लिए खतरा बनती हैं। इनके कारण आवागमन प्रभावित होता है और शहरों की सुंदरता भी खराब होती है।

उन्होंने कहा कि नए प्रावधानों से दुर्घटनाओं की रोकथाम के साथ पारिस्थितिकी, वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और विरासत संरचनाओं का संरक्षण करने में मदद मिलेगी।

भूमि और भवन मालिकों के अधिकारों का भी ध्यान

संशोधित प्रावधानों के अनुसार केबल, तार, पाइप, नाली, सीवर या जलमार्ग इस तरह बिछाए जाएंगे कि भूमि अथवा भवन के मालिक और वहां रहने वाले व्यक्ति के उपयोग के अधिकार में न्यूनतम बाधा आए। यदि इन कार्यों से संपत्ति के उपयोग में पर्याप्त हस्तक्षेप होता है तो संबंधित व्यक्ति को उचित प्रतिकर देने का प्रावधान भी किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

नगर निगम बद्दी की मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया अंतिम चरण में : 2 जुलाई तक कर सकते हैं अपील

बद्दी, 29 जून (तारा) : नगर निगम बद्दी की मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण का कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित कार्यक्रम के तहत 27 जून...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गर्लफ्रेंड का मर्डर किया… फिर कटा प्राइवेट पार्ट लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, सनसनीखेज खुलासा

लुधियाना : एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने होटल में अपनी गर्लफ्रेंड की बेरहमी से हत्या कर दी और इसके बाद अस्पताल पहुंचकर पुलिस व डॉक्टरों को झूठी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी : बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग – बुजुर्ग मतदाता वोट डालने के लिए पहुंचा था

हरिद्वार. उत्तराखंड के हरिद्वार से एक हैरान करने वाला खबर आई है।यहां मतदान के दौरान बड़ी घटना हो गई। वोट देने आए एक शख्स ने वोटिंग मशीन ही उठाकर जमीन पर पटक दी और...
हिमाचल प्रदेश

भारी बरसात के चलते आईटीआई काउंसलिंग 22 तक बढ़ाई

ऊना: 20 अगस्त: प्रदेश में भारी बरसात के चलते प्रथम ऑनलाइन काउंसलिंग द्वारा आईटीआई में प्रवेश हेतु चयनित सभी प्रशिक्षुओं के प्रमाण-पत्रों की जांच पड़ताल करने व फीस जमा करवाने की तिथि को 22...
Translate »
error: Content is protected !!