बेटी का हाथ-पैर बांधा, फिर जिंदा नहर में फेंक दिया; अफेयर के शक में पिता बना हैवान

by

फिरोजपुर : फिरोजपुर शहर में एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के हाथ बांधकर नहर में फेंक दिया. इतना ही नहीं आरोपी पिता ने बेटी को नहर में फेंकने के बाद उसका वीडियो भी बनाया. वहीं अब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, शख्स ने बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे सजा दी. इसके बारे जब पुलिस को शिकायत मिली तो पुलिस ने मामले की जांच कर पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया.

जानकारी के मुताबिक आरोपी पिता सुरजीत सिंह आरोपी है और उसकी पांच बेटियां हैं और प्रीत कौर बढ़ी बेटी थी. आरोपी ने अपनी ही बेटी के नाजायज संबंधों के शक में उसे बेरहमी से मारने की कोशिश की. आरोपी पिता ने अपनी ही बेटी के हाथों को बांध कर उसे नहर में फेंक दिया जिसकी वायरल वीडियो भी सामने आया है. पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी पिता ने कबूला जुर्म : एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. मामले में आगे की जांच की जा रही है. इस मामले का वीडियो भी सामने आया है. सुरजीत सिंह ने आरोप कबूलते हुए कहा कि मैंने अपनी बेटी प्रीत कौर को समझाया था, लेकिन वह नहीं मानी जिसके बाद मुझे यह कदम उठाना पड़ा. वहीं लड़की प्रीत कौर की नहरों में तलाश जारी है. दो दिन पहले आरोपी पिता ने इस वारदात को अंजाम दिया।

वीडियो वायरल होने पर हुआ एक्शन :  एसएसपी फिरोजपुर भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपी पिता सुरजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. इस मामले में वीडियो भी सामने आई थी और आगे की जांच की जा रही है. आरोपी ने अपनी बेटी के नाजायज संबंध होने के शक में उसके हाथ बांध कर उससे नहर में फेंक दिया जिसका वायरल वीडियो भी सामने आई है. पुलिस को आरोपी के रिश्तेदार ने ही इस बारे में बताया, जिसके बाद यह खुलासा हुआ है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब सरकार जनता की बेहतरी के लिए कर रही है दिन-रात कार्य : ब्रम शंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने वार्ड नंबर 11 में ट्यूबवेल व वार्ड नंबर 15 सीवरेज व गलियों के निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत होशियारपुर, 07 अक्टूबर: कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सेना के जवान पर पंजाब में विस्फोटक एक्ट के तहत FIR; एलओसी से गिरफ्तारी – सीमा से सीधे सलाखों तक :

पंजाब पुलिस ने मंगलवार सुबह राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय सेना के एक जवान को गिरफ्तार कर लिया। जवान के खिलाफ जालंधर के मकसूदां थाना क्षेत्र में विस्फोटक...
article-image
पंजाब

दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएंगी पंजाब की बसे : पंजाबियों के लिए बड़ी राहत

चंडीगढ़ :  अब शीघ्र ही पंजाब की सरकारी बसें दिल्ली एयरपोर्ट तक जा सकेंगी।  पंजाब सरकार द्वारा जिला मैनेजरों को पत्र जारी करके वाल्वो बसें भेजने के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

बनखंडी में स्थापित होगा भारत का पहला आईजीबीसी प्रमाणित चिड़ियाघर – बनखंडी चिड़ियाघर में पशु बेड़े स्थापित करने के लिए सी.जेड.ए. से मिली मंजूरी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। देहरा : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि कांगड़ा जिले के देहरा विधानसभा क्षेत्र में बनखंडी में बनने वाला ‘दुर्गेश अरण्य प्राणी उद्यान’ भारत का पहला चिड़ियाघर होगा जिसे...
Translate »
error: Content is protected !!