बैजनाथ से बीड़ गुनेहड बस सुविधा का किया शुभारंभ : बैजनाथ में 18 करोड़ से बन रहा बस अड्डा: किशोरी लाल

by

बैजनाथ, 7 सितम्बर :- मुख्य संसदीय सचिव कृषि, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि बैजनाथ में 18 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस अड्डे एवं वर्कशॉप का निर्माण किया जा रहा है
सीपीएस वीरवार को ग्राम पंचायत गुनेहड़ में बैजनाथ से बीड़ गुनेहड बस सेवा को हरी झंडी देकर रवाना करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बैजनाथ विधान सभा क्षेत्र की हर पंचायत को बस सुविधा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बैजनाथ डिपो में नईं बसें उपलब्ध होंगी और बसों की कमी के चलते बन्द हुए रूटों पर भी बसें चलाने के आदेश निगम अधिकारियों को दिए गये हैं।
उन्होंने कहा कि बैजनाथ से बीड़ गुनेहड
बस के चलने से बीड़, चौगान, मंडेहड़ , संसाल, पंजयाला, सेहल पंचायतों के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि बस बैजनाथ से शाम को 3 बजे चलेगी और सवा चार बजे गुनेहड़ पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि बीड़ बिलिंग से राजगुन्दा सड़क के निर्माण पूर्ण होने पर बस सुविधा भी आरम्भ की जाएगी। सीपीएस ने कहा कि बैजनाथ बस अड्डे के कार्य को पूर्ण कर लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आधुनिक वर्कशॉप और बस स्टैंड के निर्माण एक ही स्थान पर किया जा रहा है।
उन्होंने ने गुनेहड के स्थानीय लोगो की मांग पर फाट से लाह्ड तक सड़क को कंकरीट किया जाएगा और गुनेहड में जल्दी ही पटवार सर्कल खोलने का आश्वाशन दिया।
इससे पहले आदिवासी जिला अध्यक्ष पृथी करोटी की अगुवाई में 51000 की राशि का चेक आपदा राहत कोष मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिए मुख्य संसदीय सचिव को भेंट किया।
इसके उपरान्त सीपीएस ने ग्राम पंचायत क्योरी में भी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने यहां महिला मण्डल भवन की अप्पर मंजिल बनवाने का आश्वाशन दिया।
कार्यक्रम में प्रधान गुनेहड़ अंजना देवी , प्रधान बीड़ सुरेश ठाकुर , पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संसार राणा , युवा कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र राव, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा , प्रधान पंज्याला अंजू देवी , उप प्रधान संजीव कुमार, आरएम बैजनाथ नितेश शर्मा , महिंदर ड़ोहरी , मदन कुमार , राजेंद्र ठाकुर, यशपाल, राजेंद्र पुरोहित, रजनीश राधे , राज कुमार , रवि कुमार , त्रिलोक चन्द सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की हुई जीत : जयराम ठाकुर

भाजपा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महायुति पर विश्वास जताने के लिए देश का आभार एएम नाथ। शिमला :  महाराष्ट्र में विकास, सुशासन और सशक्त नेतृत्व के भरोसे की जीत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश स्टेट इलैक्ट्रीसिटी बोर्ड लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर के बारे स्पष्ट किया

बीबीएन, 25 जनवरी (तारा) :हिमाचल प्रदेश स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड लिमिटेड ने एक बार फिर प्रैस नोट जारी कर दोहराया है कि स्मार्ट मीटर सिर्फ बिजली की खपत मापने का एक डिवाइस है, ठीक वैसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

BJP की रैली में विधायक डॉ. जनक राज का “फ़ोन चोरी” –  दर्जनों कार्यकर्ताओं की “जेबें कटी”

एएम नाथ। धर्मशाला :  भाजपा की धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में हुई जनाक्रोश रैली में जोश के साथ ही जेबकतरों ने कइयों की जेबें साफ कर दी। उसी में एक भाजपा के भरमौर से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

विक्रमादित्य ने फेसबुक प्रोफाइल से हटाया मंत्री का टैग और इंडियन नेशनल कांग्रेस : विक्रमादित्य दुआरा कांग्रेस छोड़ने की तेज हुई अटकलों ने बढ़ा दी हिमाचल की ठंडी हवाओं में राजनीती की तपस

  अजायब सिंह बोपाराय/ एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश में एक और बर्फबारी से मौसम ठंडा हो रहा है तो दूसरी और हिमाचल की राजनीति में बढ़ रही गर्मी ठंडा होने का...
Translate »
error: Content is protected !!