बोह पंचायत के आपदा प्रभावित परिवारों से मिले लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह : वीरभद्र सिंह फाउंडेशन से 16 प्रभावित परिवारों दी आर्थिक राहत

by
एएम नाथ।  धर्मशाला, 27 जुलाई: हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह पंचायत का दौरा कर हाल ही में आपदा से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रभावित परिवारों का कुशलक्षेम जाना, उनकी समस्याओं और मांगों को गंभीरता से सुना तथा उन्हें विश्वास दिलाया कि प्रदेश सरकार इस कठिन समय में उनके साथ मजबूती से खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर उन्होंने राजा वीरभद्र सिंह फाउंडेशन की ओर से सभी 16 प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत सहायता भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों का मनोबल बनाए रखना और उन्हें हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बोह की सड़क के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से एक करोड़ रुपये जारी करने के निर्देश भी दिए।
मंत्री ने मौके पर मौजूद प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को प्रभावित परिवारों की मांगों पर त्वरित कार्रवाई करने तथा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी पात्र परिवारों तक सरकारी सहायता समयबद्ध ढंग से पहुंचाई जाए और पुनर्वास कार्यों में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए।
इससे पूर्व लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चम्बी खड्ड पर क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुल की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से पुनर्निर्माण की प्रगति और प्रस्तावित कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पुल के पुनर्निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर शाहपुर के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश सरकार के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उनके साथ मौजूद रहे।
इस अवसर लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती की मौत, बच्चे सुरक्षित : कांगड़ा बाईपास के पास वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर वीरवार दोपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सीपीएस किशोरी लाल ने बैजनाथ में नवाजे होनहार : लक्ष्य प्राप्त करने में कठिन परिश्रम महत्वपूर्ण – किशोरी लाल

बैजनाथ 29 दिसंबर :- मुख्य संसदीय सचिव, पशुपालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं कठिन परिश्रम से ही जीवन में उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी (बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र) विक्रम कैसल, नाहन में आयोजित हुई आगजनी पर मोक अभ्यास

नाहन 19 फरवरी। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के सौजन्य से आज चतुर्थ वाहिनी गृह रक्षक विभाग, नाहन द्वारा उनके बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र (BTC) विक्रम कैसल, नाहन में आगजनी पर आधारित मौक अभ्यास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊनी उड़ने वाली गिलहरी का पहला फोटोग्राफिक साक्ष्य प्राप्त

एएम नाथ। लाहौल स्पीति  : वन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव प्रभाग द्वारा लाहौल एवं स्पीति जिले की मियार घाटी में किए गए कैमरा...
Translate »
error: Content is protected !!