ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70वीं बरसी को समर्पित धार्मिक समागम 7 मई को करवाया जा रहा : महंत विक्रमजीत सिंह

by

इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाएंगे और श्रेत्र के जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां दी जाएंगी : महंत विक्रमजीत सिंह

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गांव नंगल खुर्द के डेरा बिशनपुरी में ब्रह्मलीन 108 संत बाबा बिशन सिंह जी की 70 वी वार्षिक बरसी 7 मई को मौजूदा मुख्य सेवादार महंत विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में समूह संगतो के सहयोग से बहुत ही प्रेम वा श्रद्धा से मनाई जा रही है इस संबंधी जानकारी देते हुए महंत विक्रमजीत सिंह ने बताया के
इस समारोह को समर्पित श्रद्धालुओं की ओर से बैसाखी के पावन पर्व से श्री अखंड पाठ साहिब जी की श्रृंखला शुरू की है। जिनका समापन 7 मई को प्रातः 9 बजे होगा।उपरांत महान वार्षिक गुरमत समागम व कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी संप्रदायों के संत महापुरुष विशेष तौर पर पहुंच कर बाबा जी को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। इस अवसर पर संगतों को बाबा जी का भंडारा निरंतर वितरण किया जाएगा इस अवसर पर महंत बिक्रमजीत सिंह जी ने बताया कि श्री राम अस्पताल जालंधर के न्यूरोसर्जन डॉ. दीपाशु बसु द्वारा निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया जाएगा तथा

मरीजों को निशुल्क दवाइयां दी जाएंगी। इसी तरह सरवन राम जीडी लैबोरेटरी माहिलपुर द्वारा निशुल्क शुगर टेस्ट किए जाएंगे। वैद्य संजीव कुमार द्वारा आयुर्वेदिक कैंप लगाया जाएगा। जिसमें मरीजों को उनकी बीमारियों के अनुसार निशुल्क देसी दवाइयां दी जाएंगी। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रीय संगतो से इस धार्मिक आयोजन और मेडिकल कैंप का फायदा उठाने की अपील की

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में महिला एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

माहिलपुर , 31 अक्तूबर : थाना माहिलपुर के गांव भारटा निवासी हरकरण सिंह पुत्र गुरप्रीत सिंह के बयान के अनुसार स्टूडेंट वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी करने...
article-image
पंजाब

16 साल से विदेश में फंसा जसवंत सिंह खन्ना के प्रयासों से सकुशल लौटा भारत

होशियारपुर, 27 जनवरी : करीब 16 वर्ष से विदेश में फंसा जसवंत सिंह पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना के प्रयासों व भारत सरकार की फौरी करवाई के चलते सकुशल स्वदेश भारत लौटा है। पत्रकार...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में रोडवेज बस कंडक्टर पर हमला निंदनीय : खन्ना खन्ना ने घटना का लिया कड़ा नोटिस, ऐ.डी.जी.पी. से की करवाई की मांग

होशियारपुर 4 अप्रैल : भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने अज्ञात आपराधिक तत्वों द्वारा गढ़शंकर में बस कंडक्टर पर हमला कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने के मामले का कड़ा नोटिस...
Translate »
error: Content is protected !!