भगवंत मान पर बन रही डाॅक्यूमेंट्री: शूटिंग के लिए पहुंचे अपने पैतृक गांव, इलाके में बढ़ी सुरक्षा

by

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज सुबह अपने पैतृक गांव सतौज पहुंचे, जहां उनके जीवन और राजनीतिक सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग भी हुई। मुख्यमंत्री के साथ उनकी माता, बहन और अन्य परिवारजन भी मौजूद थे।

पुराने घर और धार्मिक स्थलों का दौरा

गांव पहुंचते ही मुख्यमंत्री मान अपने पुराने घर पहुंचे और वहां की यादों में खोए नजर आए। इसके बाद वे गांव के खेल मैदान और धर्मशाला पहुंचे। उन्होंने स्थानीय धार्मिक डेरे में हाजिरी लगाई और ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों में लिखा कि “सतौज गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर मुझे अत्यंत सुकून मिला। लोगों का प्यार और सम्मान मेरी जिम्मेदारी और बढ़ा देता है। हम हमेशा उनके काम के लिए तत्पर रहते हैं।  मुख्यमंत्री मान के बचपन, संघर्ष और मुख्यमंत्री बनने की यात्रा को उनके पैतृक गांव की पृष्ठभूमि में दिखाया जाएगा। ग्रामीणों में अपने ‘लाडले’ को उनके बीच पाकर खुशी और उत्साह देखने को मिला।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित

डॉक्यूमेंट्री शूटिंग और मुख्यमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गांव को सील कर दिया। सभी प्रवेश द्वारों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। ग्रामीणों को भी आवाजाही के लिए सुरक्षा घेरे से गुजरना पड़ा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

जोनल स्कूल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर ने की शानदार जीत हासिल

गढ़शंकर : गढ़शंकर में आयोजित जोनल गेम्स में एसबीएस स्कूल सदरपुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल की प्रिंसिपल जसप्रीत कौर ने बताया कि खो-खो (लड़कियां) के आयू वर्ग-17 के मुकाबले में दूसरा...
article-image
पंजाब , समाचार

कबड्डी में फिर चली गोलियां : कपूरथला में कबड्डी मैच दौरान चली गोलियां, दो युवक जख्मी

कपूरथला :  पंजाब में कत्ल से जुड़ी घटनाएं व फायरिंग के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिसका ताजा मामला कपूरथला से सामने आया है। यहां धार्मिक मेले में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जाती जनगणना मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला : पूर्व सांसद खन्ना

,सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में जाती जनगणना साबित होगा एक क्रांतिकारी कदम : खन्ना होशियारपुर 1 मई । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने मोदी सरकार के जाती जनगणना के फैसले...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

7 की मौत 20 घायल : कैंटर ने रात एक वजे पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह कुचला

गढ़शंकर । गढ़शंकर के अंर्तगत पड़ते बीत क्षेत्र की शिवालिक की पहाडिय़ों में स्थित गांव बस्सी मेंं श्रद्धालुओं से भरे कैंटर ने पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुरी तरह से कुचल डाला। जिसमें सात...
Translate »
error: Content is protected !!