भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके कहा सुखबीर बादल ने : मुख्यमंत्री मान ने जोरदार हमला करते हुए किया ट्वीट…आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा

by

चंडीगढ़ : अकाली नेता सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जुबानी हमला बोला है। एक प्रोग्राम में मंच से सुखबीर ने कहा कि भगवंत मान मानसिक संतुलन खो चुके हैं। इस पर राजनीति गरमा गई है । सीएम ने इस मामले में ट्वीट कर जवाब दिया है। वहीं शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने भी सुखबीर बादल पर सख्त टिप्पणी की है।
आप नेता व शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने ट्वीट कर लिखा है कि सुखबीर जी, आप अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी अहंकार में हो। महाराजा रणजीत सिंह के बाद भगवंत मान ही सबसे पसंद ज्यादा किए जाने वाले नेता हैं। आपने ऐसा कर भगवंत मान का ही अपमान नहीं किया, बल्कि पंजाब के लोगों का भी अपमान किया है जिसे लोग कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।
समुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर लिखा है कि यह देखें बादल भी साहब, बरनाला भी साहब, बेअंत सिह और कैप्टन भी साहब और मुझे यह लोग पागल कहते हैं। उन्होंने लिखा सुखबीर जी मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। मेरे साथ पंजाब के लोग हैं। कम से कम .. आपकी तरह यह पागल पंजाब को तो नहीं लूट रहा । अपनी पार्टी का भोग डालने के बाद भी आप अहंकार में हो।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

1 गिरफ्तार : 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ

गढ़शंकर – गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति को 35 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बीनेवाल गांव में पैदल आ रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक...
article-image
पंजाब

कानून रद्द करने व न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानून बनाने तक चलेगा किसान आंदोलन…. कामरेड दर्शन सिंह मट्टू।

गढ़शंकर – यूनाइटेड किसान मोर्चो द्वारा आज जियो कार्यालय के सामने धरनों के 152वे दिन हरबंस सिंह बछोही व कमरेड दर्शन सिंह मट्टू ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जब तक...
Translate »
error: Content is protected !!