भगवान वाल्मीकि जी के दिखाए मार्ग पर चल कर ही समाज में शांति, सद्भावना व भाईचारे को बनाया जा सकता है मजबूत: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने घंटाघर के नजदीक 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से बनने वाले भगवान वाल्मीकि जी द्वार के कार्य की करवाई शुरुआत
होशियारपुर : कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा दिखाए गए उच्च आदर्शों पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाया जा सकता है। वे आज 4 लाख 17 हजार रुपए की लागत से घंटा घर के नजदीक भगवान वाल्मीकि जी द्वार के निर्माण कार्य की शुरुआत के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर में माथा टेककर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने कहा कि  करुणा सागर भगवान वाल्मीकि जी संस्कृत भाषा के पितामह थे, जिन्होंने अपनी अमर रचना रामायण के द्वारा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि आज उन्होंने बहुत ही आस्था के साथ इस कार्य की शुरुआत करवाई है, जो कि उनकी पहली प्राथमिकता थी। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी द्वारा रचित रचना रामायण ने लोगों को सदियों तक जीवन का मार्ग सिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब  सरकार भगवान वाल्मीकि जी के संदेशों के प्रचार व प्रसार के लिए वचनबद्ध है क्योंकि उनकी शिक्षा समाज को एकजुट होने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि भगवान वाल्मीकि जी के द्वार के निर्माण कार्य के साथ-साथ शहर के अन्य इलाकों में भी बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर पूर्व पार्षद मोहन लाल पहलवान, वरिंदर शर्मा बिंदू, हंसराज हंस के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब भाजपा के 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनर किए नियुक्त : रंजन कामरा को स्टेट सैल कन्वीनर, राहुल माहेश्वरी को-कन्वीनर

चंडीगढ़ :   पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ विचार विमर्श उपरांत पंजाब भाजपा के 31 सैलों के कन्वीनर व को-कन्वीनर नियुक्त किए हैं। ...
article-image
पंजाब

महिला की जमानत खारिज :  बच्चों का अपहरण कर, उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार है आरोपी महिला

मोहाली  :   बच्चों का अपहरण करने और उसके बाद उन्हें भीख मांगने के लिए बेचने का धंधा करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी महिला गुरलीन कौर की नियमित जमानत याचिका मोहाली अदालत ने खारिज...
article-image
पंजाब

श्री चरण छोह गंगा श्री खुरालगढ़ साहिब में हिमाचल प्रदेश की संगत ने एक किलोग्राम चांदी का छत्र चढ़ाया

 गढ़शंकार।  श्री चरणछोह गंगा अमृत कुंड श्री खुरालगढ़ साहिब में धार्मिक समागम के दौरान संत रमेश की अगुवाई में विशाल शोभायात्रा बिलासपुर (हिप्र) से पहुंची। जिसका स्वागत समूह संगत ने पुष्पवर्षा द्वारा किया। इस...
article-image
पंजाब

Stray Dog Menace Forces Children

Dasuya/Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 8 :  Special Report In Krishna Colony of Dasuya, the increasing presence and aggression of stray dogs has become a serious concern for residents, especially children. Fear and anxiety have grown to...
Translate »
error: Content is protected !!