भगवा आतंक कहने पर देश से माफी मांगे कांग्रेस : निपुण शर्मा

by

मालेगांव ब्लास्ट मामले में साध्वी प्रज्ञा समेत 7 लोगों को बरी करने पर कहा–हिन्दू आतंकवादी नहीं हो सकता ।

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया।
सातों आरोपियों को बरी करने पर भाजपा ने भारतीय न्यायापालिका का धन्यवाद किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने हिंदू आतंकवाद थोपने का जो षड्यंत्र रचा था,आज वह पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शर्मा ने कहा कि एनआईए कोर्ट के इस फैसले से सनातन धर्म की विजय हुई है और कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा बेनकाब हुआ है। कांग्रेस शासनकाल में हिंदुत्व को आतंकी बताया गया, जिससे करोड़ों लोगों की भावनाएं आहत हुईं।

ये फैसला आध्यात्मिक मूल्यों पर हुए हमले का जवाब है।
उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा, आज उन्हें इसका जवाब देना होगा। उन्हें देश के 100 करोड़ हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए। किस आधार पर उन्होंने भगवा आतंक का नैरेटिव खड़ा किया? इसके पीछे का मास्टरमाइंड कौन था? उन्होंने कहा कि अब यह साबित हो चुका है कि हिंदू आतंकी नहीं हो सकता।
शर्मा ने कहा कि मालेगांव विस्फोट प्रकरण में सभी आरोपियों का निर्दोष सिद्ध होना ‘सत्यमेव जयते’ उदघोष है।
शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही सनातन धर्म के विरुद्ध काम करती रही है।देश की जनता कांग्रेस के इस भयावह कृत्य के लिए कभी उसे माफ नहीं करेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कालोनाइजर से तरनतारन में जमीन सौदे के लिए 55 लाख की ठगी : इकरारनामा फाड़ा, एक गिरफ्तार, दस आरोपी फरार

तरनतारन। तरनतारन में जमीन खरीद-फरोख्त के नाम पर 55 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लुधियाना के एक कालोनाइजर से पेशगी राशि लेकर न केवल जमीन की रजिस्ट्री से इनकार किया...
article-image
पंजाब

2 काबू – 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और 2 पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक बरामद

अमृतसर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल होता एक नया अनुभव – इंजीनियर राहुल जस्सोवालिया

जिंदगी एक अनोखा सफर है, जिसमें हर पल एक नया अनुभव होता है।  यह यात्रा हर व्यक्ति के लिए अलग है, लेकिन इसका सार एक ही है- जीना, सीखना और अपने सपनों को पूरा...
article-image
पंजाब

गांव बिंजों में श्री महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ 14अगस्त से 22 अगस्त तक

कलश यात्रा प्रात 8 बजे निकाली जाएगी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा जिला होशियारपुर के गांव बिंजो में शिव मंदिर मंडली और समूह नगर निवासियों के सहयोग से श्री महाशिव पुराण कथा ज्ञान यज्ञ 14अगस्त से 22...
Translate »
error: Content is protected !!