भतीजे की है शादी : इंस्पेक्टर परमजीत सेखों पहन सकेंगी अब गहने, सीबीआई के कब्जे से 15 दिन के लिए रिलीज होंगे गहने, 80 लाख देनी होगी पहले श्योरिटी

by

चंडीगढ़ :  आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंसे इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों की पत्नी इंस्पेक्टर परमजीत कौर सेखों को सीबीआई कोर्ट ने 15 दिन के लिए उनके गहने लौटाए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं।

इसके लिए परमजीत को 80 लाख रुपये श्योरिटी जमा करानी होगी। अगले महीने उनके भतीजे की शादी है, जिसके लिए उन्हें उनके सोने के गहने चाहिए थे।

चंडीगढ़ पुलिस के इस इंस्पेक्टर दंपती के खिलाफ सीबीआई ने दो साल पहले आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज किया था। तब सीबीआई ने उनके बैंक खाते भी फ्रीज कर दिए थे। एक बैंक खाते में परमजीत कौर के 30 लाख रुपये के गहने भी पड़े हैं। अदालत ने एक शर्त भी रखी है कि 16 फरवरी तक इन गहनों को वापस सीबीआई के जांच अधिकारी को लौटाना होगा जो इन्हें दोबारा बैंक लाकर में सुरक्षित रखेंगे।

गहनों के बदले 80 लाख रुपये कीमत की श्योरिटी जमा कराने का आदेश इसलिए जारी किया गया, क्योंकि इन गहनों की कीमत अक्टूबर 2024 तक 30 लाख रुपये थी जोकि अब करीब 80 लाख रुपये हो चुकी है।

सीबीआई ने किया था विरोध

सीबीआई के सरकारी वकील नरेंद्र सिंह ने इस अर्जी का विरोध किया था और बहस के दौरान कहा था कि परमजीत कौर और उनके पति हरिंदर सिंह सेखों दोनों इस मामले में आरोपित हैं। इनके खिलाफ अभी जांच चल रही है। इनके गहने इस केस में अहम सबूत हैं और यह किस तरह से कमाए गए थे, इस बारे में जांच की जा रही है। इसलिए इस मौके पर इन्हें रिलीज नहीं करना चाहिए।

परमजीत कौर ने कहा-यह गहने मेरी मेहनत की कमाई

इंस्पेक्टर परमजीत कौर ने अर्जी में कहा था कि यह गहने उनकी मेहनत की कमाई के हैं। इन्हें रिलीज करने के लिए उन्होंने 21 जनवरी को सीबीआइ को लेटर भी लिखा था, लेकिन जब कोई हल नहीं हुआ ताे उन्होंने कोर्ट में अर्जी दाखिल की।

उन्होंने कहा कि सीबीआई उनके बैंक लाॅकर की जांच कर चुकी है और इन गहनों की कीमत का अनुमान भी लगाया जा चुका है। ऐसे में इस केस की जांच के लिए अब इनकी आवश्यकता नहीं है। इसलिए उन्होंने इसे रिलीज करने की मांग की।

पति का नाम रिश्वत मामले में आया तो हुई कार्रवाई

तीन साल पहले सीबाीआई ने सात लाख रुपये रिश्वत मामले में चंडीगढ़ पुलिस के एक काॅन्स्टेबल और दो बिचौलियों को गिरफ्तार किया था। उस केस में इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह सेखों का भी नाम सामने आया था। आरोप थे कि यह रिश्वत सेखों के नाम पर ही ली जा रही थी।

हालांकि सेखों की भूमिका के कोई सबूत नहीं मिले, लेकिन सीबीआई ने सेखों और उनकी पत्नी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान सीबीआइ को पता चला कि दोनों ने आय से 80 प्रतिशत अधिक संपत्ति बनाई थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा

खरकां कैंप में 128 कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह

44 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण पूरा कर सीमा सुरक्षा बल में शामिल हुए जवान, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को पदक व प्रशस्ति पत्र से किया सम्मानित होशियारपुर, 19 सितंबर: सहायक प्रशिक्षण केंद्र बीएसएफ, खरकां...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी-कांग्रेस को झटका : भाजपा की हरप्रीत कौर बबला जीतीं

चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार हरप्रीत कौर बबला जीत गई हैं। भाजपा की हरप्रीत...
हिमाचल प्रदेश

पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत

चम्बा : पशुओं के लिए घास काटते हुए गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान हरु पुत्र मचलू (69) निवासी गांव बाहरेई पंचायत सराहन के रूप में हुई है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राकृतिक खेती के माध्यम से उत्पादित मक्की की खरीद 30 रुपए प्रति किलो और गेहूं की खरीद 40 रुपए प्रति किलो की दर से कर रही मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लोहारघाट में उप-तहसील खोलने की घोषणा की रोहित जसवाल।  अर्की:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित सभी क्षेत्रों में जन-जन को गुणवत्तायुक्त सुविधाएं प्रदान करना वर्तमान...
Translate »
error: Content is protected !!