गढ़शंकर : धन-धन गुग्गा जाहिर पीर जी की याद में गांव भवानीपुर माजरी और भवानीपुर भगतां की समूची ग्राम पंचायत की ओर से छिंज मेले का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। मेले में आयोजित कुश्ती मुकाबले आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। अखाड़े में पहुंचे पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी।
मेले के दौरान पटके की कुश्ती जस्सा वाहोवाल और लाली फगवाड़ा के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े में पहुंचे। दर्शकों ने तालियां बजाकर पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। अंत मे जस्सा वाहोवाल और लाली फगवाड़ा को हराकर पटके की कुशती में जीत दर्ज की।
इस अवसर पर सरपंच संजीव सिंह भवानीपुर, सरपंच सुरिंदर सिंह भवानीपुर भगता, लंबरदार महिंदर सिंह, लंबरदार गुरदास राम, बलवीर सिंह बैंस, बीत भलाई कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह, बिंदर सिंह फौजी, धर्म सिंह पंच, पम्मी, सोनू राणा, सोढ़ी सिंह, शाम लाल पंच, देवराज और रामदास सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मेले में विशेष रूप से गगनदीप सिंह सेखों, एसएचओ गढ़शंकर तथा बीनेवाल चौकी इंचार्ज भी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया गया।
गांववासियों ने कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक मेले न केवल धार्मिक आस्था से जुड़े हैं, बल्कि ग्रामीण संस्कृति और कुश्ती जैसी पारंपरिक खेल विधा को जीवित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
