भाजपा कार्यालय संगरूर पर पेट्रोल बम हमला : 24 घंटे में 2 आरोपी गिरफ्तार, अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को ₹2,200 गए थे भेजे

by

संगरूर : पंजाब के संगरूर में भाजपा कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपियों ने सोशल मीडिया के जरिए मिले निर्देश पर महज ₹2,200 की अग्रिम राशि लेकर वारदात को अंजाम दिया और उसका वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे भेजकर बाकी भुगतान हासिल किया जा सके।

संगरूर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि घटना सोमवार तड़के करीब 2.45 बजे हुई थी। इसके बाद पुलिस ने एसपी (जांच) दविंदर अटरी की निगरानी में तीन विशेष टीमें गठित कीं। काउंटर इंटेलिजेंस की एआईजी डॉ. सिमरत कौर की टीम ने भी जांच में सहयोग किया। मानव एवं तकनीकी खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लॉन्गोवाल थाना क्षेत्र के भामाबद्दी निवासी हैप्पी सिंह उर्फ हैप्पी और लहरा थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित शहीद उधम सिंह बस्ती निवासी जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सी के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई प्लेटिना मोटरसाइकिल (नंबर PB-13-BQ-0227) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

हमला करने का निर्देश सोशल …मीडिया के जरिए दिया गया था :  पुलिस के अनुसार पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से ‘राणा भाई’ नामक व्यक्ति के संपर्क में थे। उसने भाजपा कार्यालय पर हमला कर उसका वीडियो भेजने के बदले बड़ी रकम देने का वादा किया था। अग्रिम भुगतान के रूप में आरोपियों को दो किश्तों में ₹1,200 और ₹1,000, यानी कुल ₹2,200 भेजे गए थे।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने वारदात का वीडियो भी बनाया था, ताकि उसे राणा भाई को भेजकर तय की गई शेष राशि प्राप्त की जा सके। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही राणा भाई के सोशल मीडिया अकाउंट और भुगतान के लिए इस्तेमाल किए गए यूपीआई खातों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, जिससे मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बड़ा खुलासा कर दिया सांसद मनीष तिवारी द्वारा संसद में पूछे गए सवालों ने : चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने पिछले 10 वर्षों में 6488 आवासीय इमारतों को नोटिस जारी किए हैं; जिनमें से 223 इमारतें गिराई

  चंडीगढ़, 25 मार्च: चंडीगढ़ से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा संसद में सवालों के जवाब में चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की पिछले 10 वर्षों की कार्यप्रणाली को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए...
article-image
पंजाब

सीहवां स्कूल के होनहार खिलाड़ियों को किया सम्मानित : खो-खो और कबड्डी में छात्राओं ने हासिल किया पहला स्थान

गढ़शंकर  ।  सरकारी एलीमेंट्री स्कूल सीहवां में आयोजित मेगा एसएमसी बैठक के दौरान ब्लॉक गढ़शंकर-2 के अंतर्गत हाल ही में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। क्लस्टर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बिभव कुमार के फोन, लैपटॉप और केजरीवाल के घर की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया : केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली

नई दिल्ली : सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी बिभव कुमार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एक न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने बिभव...
article-image
पंजाब

मोयला वाहिदपुर का डाकघर अब नहीं होगा बंद : अविनाश राय खन्ना

छह गांवों के लोगों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने लिया फैसला, ग्रामीणों ने भाजपा नेता का जताया आभार गढ़शंकर, 11 सितंबर। गढ़शंकर के समीप गांव मोयला वाहिदपुर के डाकघर को बंद करने...
Translate »
error: Content is protected !!