भाजपा की संकुचित विचारधारा के चलते देश और राज्यों के अंदर लकीर खींची जा रही : कड़वी भाषा बोल कर और दूसरों को अपमानित करके देश हो जाएगा खोखला और कमजोर – आनंद शर्मा

by

धर्मशाला, 17 मई (हिस.)। कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा की सोच समावेशी नहीं है बल्कि संकुचित है। भाजपा की संकुचित विचारधारा के चलते देश और राज्यों के अंदर लकीर खींची जा रही है। भाषा और विचार थोप कर देश को कमजोर किया जा रहा है। दक्षिण और उत्तर के राज्यों में लकीर खींच दी गई है और देश के कई राज्य जिनका अपना स्वाभिमान है, अपनी आवाज है, अपनी भाषा है वे बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार इस बात को नहीं समझ रही है कि उसकी इस सोच के चलते देश में कितनी गंभीर चुनौती पैदा हो रही है। कड़वी भाषा बोल कर और दूसरों को अपमानित करके देश खोखला और कमजोर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री हर रोज एक ही बात कह रहे हैं ऐसा दर्शाया जा रहा है जैसे सब कुछ ठीक है, मगर ऐसा नहीं है।

आनंद शर्मा शुक्रवार को चंबा जिला के सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बोले रहे थे। उन्होंने कहा कि हम भी अपना घोषणापत्र लाए हैं भाजपा भी लाई है, मगर भाजपा के घोषणापत्र में पिछले दस साल में किए गए वायदों को पूरा करने का जिक्र तक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 में एक साल में दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया, मगर आज देश की बेरोजगारी रिकार्ड स्तर पर पहुंच चुकी है। अकेले केंद्र सरकार के ही विभागों में 30 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन पदों को भरने का वचन दिया है। इसी तरह महंगाई कम करने का वादा पूरा नहीं किया, जबकि महंगाई आसमान छू रही है।

उन्होंने कहा कि इतिहास साक्षी है, जो काम उन्होंने केंद्रीय मंत्री रहते हुए किए वो जनता के सामने हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला चंबा को लेकर अपनी योजनाओं का खुलासा करते हुए कहा कि चंबा पिछड़ा इलाका है। इस इलाके की अपनी खुबियां और संभावनाएं हैं। यहां बहुत काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे यहां की प्राथमिकताओं पर कागज जारी करेंगे। साथ ही वादा किया कि अगर वे सांसद बने और केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार आई तो चंबा में एक उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थान खोला जाएगा, मल्टी-स्पेशेलिटी अस्पताल बनाया जाएगा, एडवेंचर टूरिज्म विकसित किया जाएगा, आवागमन आसान करने के लिए चार सुरंगों के निर्माण के साथ ही पठानकोट हवाई अड्डा फिर से सिविल उड़ानों के लिए खोला जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज़ से युवक की मौत की आशंका, कार में मिला शव

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में नशे की लत जानलेवा बनती जा रही है और यह खतरा युवाओं को तेजी से अपनी गिरफ्त में ले रहा है। ताजा मामला शिमला जिला के कोटखाई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हुडको ने जिला चंबा को दी एक और अल्ट्रा पोर्टेबल हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन

दूरदराज क्षेत्रों में टीवी स्क्रीनिंग पर नियंत्रण के लिए होगा हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन का उपयोग : डॉक्टर विपिन ठाकुर एएम नाथ। चम्बा :  हडको द्वारा सीएसआर के तहत आकांक्षी जिला चंबा को एक और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विकसित भारत’ से ही ‘विकसित विश्व’ संभव : डॉ. सलारिया

जीडीसी सलूणी में ‘संयुक्त राष्ट्र और विकसित भारत’ पर सारगर्भित व्याख्यान; मतदाता जागरूकता का भी दिया गया संदेश एएम नाथ। सलूणी :   राजकीय महाविद्यालय (जीडीसी) सलूणी के सभागार में 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता आयोजित

धर्मशाला, 30 दिसंबर:  जिला परिषद की इस वर्ष की अंतिम त्रैमासिक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष रमेश बराड़ की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में आयोजित की गई इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद...
Translate »
error: Content is protected !!