भारी बारिश की चेतावनी : सीएम ने कहा मणिमहेश यात्रियों को रोकें पड़ोसी राज्य, जिला उपायुक्तों को दिए निर्देश

by

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रविवार को जिला चंबा की मणिमहेश यात्रा के दौरान तीन श्रद्धालुओं के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

शोक संतप्त स्वजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में उनके साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।खराब मौसम के कारण मणिमहेश यात्रा को अस्थायी तौर पर स्थगित किया गया है। इसके अतिरिक्त पठानकोट और जम्मू-कश्मीर के डोडा जिला के उपायुक्तों से अनुरोध किया गया है कि मौसम की स्थिति सामान्य होने तक तीर्थ यात्रियों को संबंधित जिलों में ही रोककर रखें।

24 घंटों के दौरान भारी बारिश की चेतावनी :  प्रदेश में जारी भारी वर्षा के दृष्टिगत मुख्यमंत्री ने लोगों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से बचने के लिए नदी और नालों के पास न जाने का आग्रह किया है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में आगामी 24 घंटों के दौरान भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का लोगों को पालन करना चाहिए।

 जिला प्रशासन को तुरंत प्रतिक्रिया का निर्देश :  मुख्यमंत्री ने सभी जिला प्रशासन को भूस्खलन, सड़क अवरोध और अचानक बाढ़ की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े और आवश्यक सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित किया जाए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

हिमाचल में विकास की ‘सुरंग’ …जब तरक्की ने उजाड़ दिए आशियाने…

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर बन रही सुरंगें आज प्रगति का प्रतीक नहीं, बल्कि आम लोगों के लिए भय और असुरक्षा का कारण बनती जा रही हैं। जिस...
article-image
पंजाब

आंखों के आपरेशन नि:शुल्क, रक्त परीक्षण एवं अन्य आपरेशन आधे रेट पर

बाबा बुद्ध सिंह जी दहन की चौथी बरसी मौके नि:शुल्क मैडिकल एवं नेत्र जांच शिविर 20 को – बीबी सुशील कौर गढ़शंकर : गुरु नानक मिशन इंटरनेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट नवाग्रां कुलपुर में 20 अप्रैल...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

सेवा, ध्यान और दान का मार्ग अपनाने से ही मानव जीवन का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकता है – आचार्य चेतना नंद भूरीवाले

बीटन ( ऊना) :   श्री सतगुरु भूरीवाले गुरगद्दी परम्परा (गरीबदास संप्रदाय) के श्री लालपुरी विष्णु धाम बीटन, हिमाचल प्रदेश मैं भूरीवाले गुरगद्दी के दूसरे गद्दीनाशीन  सतगुरु लाल दास भूरीवालिया के आगमन दिवस को समर्पित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद अनुराग ठाकुर ने लिया सीयू की निर्माणाधीन साइट का जायजा.. कहा- : केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में हिमाचल और देशभर के छात्रों के लिए एक बहुत बड़ा प्रोजेक्ट –

रोहित भदसाली। देहरा : लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को कांगड़ा जिला के देहरा पहुंचे, जहां उन्होंने केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश की निर्माणाधीन साइट का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने...
Translate »
error: Content is protected !!