भीतरघातियों का राजनीतिक भविष्य खत्म करेंगे : भारद्वाज

by

जिला परिषद चुनाव में बगावत पर भड़के भाजपा सांसद राजीव भारद्वाज

कहा, गद्दारी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं,  भाजपा में अनुशासनहीनता पर सख्ती, “विभीषणों को जनता के सामने करेंगे बेनकाब”

एएम नाथ। धर्मशाला :  सांसद राजीव भारद्वाज ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और जिला परिषद चुनावों में अपने प्रत्याशी उतारने वाले नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भाजपा ऐसे भीतरघातियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और जिन लोगों ने पार्टी के खिलाफ काम किया है, उनका राजनीतिक करियर खत्म कर दिया जाएगा।
सांसद ने कहा कि जिस पार्टी ने नेताओं को सम्मान, पहचान और राजनीतिक मंच दिया, उसी पार्टी के खिलाफ काम करना सीधी गद्दारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा अनुशासन और संगठन की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है, इसलिए पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जाए।
राजीव भारद्वाज ने कहा कि जिला परिषद चुनावों के दौरान कुछ नेताओं ने पार्टी की अधिकृत लाइन से हटकर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे, जिससे संगठन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई। उन्होंने इसे गंभीर अनुशासनहीनता बताते हुए कहा कि ऐसे लोगों की पूरी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान तक पहुंचा दी गई है।
सांसद ने दावा किया कि इस पूरे मामले को लेकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा हो चुकी है और संगठन स्तर पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं को जनता के सामने बेनकाब किया जाएगा ताकि कार्यकर्ताओं और आम लोगों को सच्चाई पता चल सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से मजबूत हुई है, लेकिन कुछ लोग व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा के चलते संगठन को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को अब पार्टी में कोई स्थान नहीं मिलेगा।
राजीव भारद्वाज ने “विभीषण” शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा कि पार्टी के भीतर रहकर नुकसान पहुंचाने वाले नेताओं की पहचान की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा अनुशासनहीनता के मामलों में और अधिक सख्त रुख अपनाएगी।
सांसद ने कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करें और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों से सतर्क रहें। उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा आने वाले चुनावों में पहले से अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित रैली का मकसद आपदा में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना – डीसी

ऊना, 4 अप्रैल। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर एक नागरिक एकजुटता रैली का आयोजन किया गया। यह नागरिक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हितेश लखनपाल ने ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाला

रोहित जसवाल।  ऊना, 27 नवम्बर :  हिमाचल पुलिस सेवा के 2010 बैच के अधिकारी हितेश लखनपाल ने बुधवार को ऊना में होमगार्ड कमांडेंट का कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले वे राज्य पुलिस विभाग में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

31 अगस्त क़ो भुत गिरी मंदिर में मनाई जाएगी राधा अष्टमी

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव मन्दिर विकास समिति व महिला मण्डल मंदिर की संगत की और से राधा अष्टमी पर्व मनाया जा रहा है इस उपलक्ष्य में होशियारपुर ऊना रोड पर स्थित भुत गिरी मंदिर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद ऊना के नाले के तटीयकरण पर खर्च होंगे 22 करोड़: सत्ती

क्षेत्र का निरीक्षण कर औपचारिकताएं शीघ्र पूर्ण करें अधिकारी ऊना   : नगर परिषद ऊना के तहत नालों के तटीयकरण, सीवरेज और पेयजल व्यवस्था के सुधारीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर कार्य योजना तैयार करने के...
Translate »
error: Content is protected !!