भूमि रिकॉर्ड को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त। अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना, महेंद्र पाल गुर्जर ने जानकारी दी है कि जिला में भू-मालिकों की भूमि से संबंधित रिकॉर्ड को उनके आधार और मोबाइल नंबर से जोड़ने का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और सुलभ बनाना है।
एडीसी ने बताया कि जिला ऊना में अभी भी कई भू-मालिकों की आधार और मोबाइल सीडिंग का कार्य शेष है। उन्होंने सभी भू-मालिकों से आग्रह किया है कि वे शीघ्र अपने क्षेत्र के संबंधित पटवारी से संपर्क करें और अपनी भूमि की आधार व मोबाइल सीडिंग की प्रक्रिया को पूर्ण करवाएं। पटवारी के पास जाते समय अपना आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लेकर जाना सुनिश्चित करें ताकि प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

कार्यक्रम की अनुमति सुनिश्चित करना होटल व मैरिज पैलेज प्रबंधकों का भी दायित्वः डीसी

ऊना – उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा है कि कार्यक्रमों के आयोजन के लिए अनुमति सुनिश्चित करना होटल, मैरिज पैलेस या रेस्त्रां प्रबंधकों की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जिला में संबंधित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह 26 मार्च को बद्दी में मनाया जायेगा

बद्दी, 17 मार्च (तारा) : सम्राट अशोक क्लब शाखा हिमाचल प्रदेश के द्वारा प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की 2330वी जयंती समारोह बद्दी में हर साल की भांति इस साल भी आयोजित किया जाएगा ।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों को होटल मैनेजमेंट डिग्री करने का मौका

हमीरपुर 15 फरवरी। भूतपूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड केटरिंग टैक्नोलॉजी बेंगलूरू से होटल मैनेजमेंट में तीन वर्षीय या चार वर्षीय डिग्री करने का अवसर है। जिला सैनिक...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित

चंडीगढ़ पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की गेट मीटिंग आयोजित पुनीत महाजन । चंडीगढ़ :  पाम गार्डन, सेक्टर-42 में हॉर्टिकल्चर वर्कर्स यूनियन की एक गेट मीटिंग आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों की...
Translate »
error: Content is protected !!