मंडी में महिलाओं की नॉर्थ जोन इंटर वर्सिटी फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुरू : कॉलेज में पढ़ने के लिए आए थे तो इसी खेल मैदान में खेला करते थे – विधायक चन्द्रशेखर

by

विधायक चन्द्रशेखर ने किया शुभारम्भ
मंडी 1 दिसम्बर। हिमाचल प्रदेश विवि शिमला के तत्वावधान में आयोजित की जा रही नॉर्थ जोन इंटर वर्सिटी फुटबाल (महिला) चैंपियनशिप प्रतियोगिता शुक्रवार को आरम्भ हो गई। प्रतियोगिता का शुभारम्भ धर्मपुर के विधायक चन्द्रशेखर ने किया। मंडी के पड्डल मैदान में सात दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता का समापन 7 दिसम्बर प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा किया जाएगा।
प्रतियोगिता के शुभारम्भ अवसर पर विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि वह आज यहां आकर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। जव वह यहां इस कॉलेज में पढ़ने के लिए आए थे तो इसी खेल मैदान में खेला करते थे। उन्होंने कहा कि वह खुद खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने नार्थ जोन सहित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी पेले ने फुटबाल को नई ऊंचाई दी है। गरीबी के बावजूद अपने दम पर उन्होंने इस खेल में अपना मुकाम हासिल किया है। वह सदा उन सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगे जो किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि फुटबाल को महिलाएं भी अब इस खेल को खेल रही है। इस खेल का अब स्वर्णिम युग शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश विवि शिमला में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 70 लाख के अनुदान केा बढा कर 90 लाख कर दिया गया है।
उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में कामयाब होने के लिए अगर तन और मन से समर्पित नहीं होंगे तब तक सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का आग्रह करते हुए कहा कि खेल में जीत हार मायने नहीं रखती बल्कि खेल भावना मायने रखती है।
निदेशक शारीरिक शिक्षा और युवा कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश विवि शिमला प्रो डॉ हरी सिंह ने बताया कि हिमाचल विवि में इस वर्ष पहली बार महिला फुटबाल प्रतियोगिता को शामिल किया गया था और पहले वर्ष ही हिमाचल प्रदेश विवि को नार्थ जोन महिला फुटबाल प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि 30 विवि ने प्रतियोगिता में भाग लेने की सहमति दी थी। अभी तक 12 टीमें यहां आ चुकी हैं। चार टीमें जो सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेंगी वह एक या दो दिन में यहां पहुंचेंगी। पहले चार दिनों तक नॉक आऊट प्रतियोगिताएं होंगी। उसके उपरांत अगले तीन दिन लीग मैच खेले जाएंगे।
वल्लभ कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रो0 सुरीना शर्मा ने मुख्यअतिथि सहित अन्य अतिथियों और खिलाड़ियों का स्वागत किया।
इस मौके पर नगर निगम के पार्षद राजेन्द्र मोहन और योगराज, आयोजन सचिव डॉ सुनील सेन, डॉ गौरव भारद्वाज, सेवानिवृत प्राचार्य ओसी मल्होत्रा, डीएसपी देव राज, कॉलेज के प्रोफेसर और टीमों के सदस्य मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के पहले मैच में भीम राव अम्बेडकर विवि आगरा की टीम ने लखनऊ विवि की टीम को 3-0 से हराया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 10 तक

रोहित जसवाल।  हमीरपुर 01 अप्रैल। थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती हेतु ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अब कुछ दिन ही शेष रह गए हैं। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पति-पत्नी ने किया होटल में चिट्टे का नशा : फिर आपस में लड़े, कमरे के अंदर का नजारा देख पंजाब पुलिस के उड़े होश

जीरकपुर :  पंजाब के जीरकपुर के एक होटल में देर रात पुलिस ने एक युवा दंपति को हेरोइन (चिट्टा) पीने के आरोप में गिरफ्तार किया। मामला तब सामने आया जब रमाडा होटल प्रबंधन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजदूरी न मिलने पर मजदूरों संग धरने पर बैठे जिला परिषद सदस्य मनोज : विधानसभा अध्यक्ष ने उपायुक्त को दिए पेमेंट करवाने के निर्देश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से की मुलाकात एएम नाथ। चम्बा :.उपायुक्त कार्यालय के बाहर सोमवार को मजदूरों को समय पर मजदूरी का भुगतान न करने की मांग को लेकर विकास खण्ड अधिकारी मैहला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वच्छता में श्रेष्ठ कार्य करने वाली पंचायतें होंगी सम्मानितः जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी

जिला परिषद अध्यक्ष ने स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा की ऊना: 28 जुलाई 2022- स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा के संबंध में डीआरडीए सभागार में आज एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!