मणिमहेश में पंजाब के दो युवकों की मौत : मणिमहेश से चंबा-भरमौर हाईवे तक तबाही

by

एएम नाथ : मणिमहेश यात्रा हाइवे भारी तबाही लगाता जारी है । मणिमहेश नाले में  बादल फटने के कारण आई बाढ़ से रास्ते व पुल बह गए हैं। प्रशासन ने आज वीरवार को भी 3280 लोगों को रेस्क्यू किया है, इनमें 280 बच्चे शामिल हैं ।मणिमहेश यात्रा के दौरान 18 वर्षीय अमन निवासी सुजानपुर जिला पठानकोट और 18 वर्षीय रोहित पुत्र सोहन लाल निवासी पठानकोट की मौत हो गई। रोहित का शव आज हेलीकॉप्टर में चंबा पहुंचाया गया है और उसके पिता को सौंप दिया गया है।

मणिमहेश यात्रा के दौरान 18 वर्षीय अमन निवासी सुजानपुर जिला पठानकोट और 18 वर्षीय रोहित पुत्र सोहन लाल निवासी पठानकोट की मौत हो गई। रोहित का शव आज हेलीकॉप्टर में चंबा पहुंचाया गया है और उसके पिता को सौंप दिया गया है। चार दिन से चंबा व भरमौर में मोबाइल नेटवर्क व इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण कोई अपडेट नहीं आ पा रहा था। वीरवार दोपहर बाद भरमौर से पैदल बनीखेत तक पहुंचे श्रद्धालुओं ने यात्रा मार्ग व चंबा भरमौर एनएच की हालत बयां की है।

भूस्खलन के कारण ध्वस्त हुआ चंबा भरमौर एनएच। मलबे के ऊपर से गुजरते मणिमहेश श्रद्धालु। मणिमहेश से श्रद्धालु 80 किलोमीटर से ज्यादा तक पैदल चलकर चंबा पहुंचे हैं। हाईवे का नामोनिशान नहीं है। मलबे व खाई में से जान जाेखिम में डालकर श्रद्धालु चंबा पहुंचे। चंबा से आगे का मार्ग एकतरफा यातायात के लिए बहाल हो गया है।

चंबा भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गिरा भारी मलबा। चार दिन बाद भी इस सड़क को बहाल करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया जा सका है।

 

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रेलवे अंडरपास और पंडोगा-त्यूड़ी पुल से क्षेत्रीय विकास को मिलेगी नई रफ्तार : जिला ऊना में निर्माणाधीन परियोजनाओं का सचिव अभिषेक जैन ने किया निरीक्षण

रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अप्रैल। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण, वित्त, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव अभिषेक जैन ने शनिवार को ऊना जिले के मलाहत में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास तथा स्वां नदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दोस्तों ने खिलाया जहर – मौत : बेटा हुआ तो खुशी में दी पार्टी…जश्न में पिता को दोस्तों ने खिलाया जहर

मोगा ।। मोगा से हैरतअंगेज घटना सामने आई है. यहां घर में बेटे का जन्म हुआ तो पिता से उनके दोस्तों ने पार्टी मांगी, जिस पर पिता राजी हो गया। बताया जा रहा दोस्तों...
article-image
पंजाब

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने वित्त मंत्री से की मुलाकात : जम्मू-कश्मीर की तर्ज पर पंजाब के सीमावर्ती जिलों के लिए विशेष प्रोत्साहन और उद्योग तथा किसानों के लिए प्रोत्साहन की मांग की

नई दिल्ली/चंडीगढ़ : केंद्रीय रेल और खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और पंजाब से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लंबी चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर...
article-image
पंजाब

मकानों की मरम्मत के लिए 2,000 लाभार्थियों को सांसद और विधायक ने 2 करोड़ रुपए के चेक सौंपे

गांवों में विकास कार्यों के लिए जल्द ही जारी किए जाएंगे 4.50 करोड़ रुपए के फंड डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने सरपंचों से ग्रांट के साथ-साथ कार्यों पर नजर रखने की अपील की, कल्याण...
Translate »
error: Content is protected !!