मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त मतदान के लिए12 अन्य दस्तावेज भी मान्य –DC मुकेश रेपसवाल

by
 एएम नाथ। चंबा 30 मई  :   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जानकारी देते हुए बताया कि  लोकसभा निर्वाचन-2024 के तहत 1 जून को मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए  फोटो युक्त मतदाता पहचान पत्र के अतिरिक्त भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा 12 अन्य दस्तावेजों में से किसी एक को अपने पहचान पत्र के रूप में मतदान के समय प्रस्तुत करने को अधिकृत किया है।
उन्होंने बताया कि इनमें भारतीय  पासपोर्ट, ड्राईविंग लाईसेंस, सेवा पहचान पत्र (केन्द्र, राज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं पब्लिक लिमिटिड कंपनियां), पासबुक (फोटो सहित बैंक/डाकघर द्वारा जारी), पैन कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड (श्रम मंत्रालय की योजना के तहत जारी), एनपीआर के तहत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, पैंशन दस्तावेज (फोटो सहित), सरकारी पहचान पत्र (सांसद, विधायक और विधान परिषद सदस्यों को जारी) आधार कार्ड अथवा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी कार्ड में से कोई एक दस्तावेज  मान्य होगा ।
मुकेश रेपसवाल ने  सभी ज़िला वासियों से आग्रह किया है कि  वे लोकतंत्र के इस महापर्व में राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य के  निर्वहन को लेकर   अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए मतदान अवश्य करें ।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अपनी गाड़ी में बैठाकर खनन माफिया को कार्यालय क्यों लाते हैं मुख्यमंत्री : जयराम ठाकुर

एएम नाथ। कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर सुक्खू सरकार के नाकामियों के 2 साल के पूरे होने के अवसर पर कुल्लू में आयोजित आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2050 पाठशालाएं बनेंगी मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस विद्यार्थियों को गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने के लिए होंगे व्यापक सुधार: मुख्यमंत्री

शिमला : वर्ष 2026-2027 तक राज्य की प्राथमिक से लेकर वरिष्ठ माध्यमिक स्तर की 2050 पाठशालाओं को चरणबद्ध तरीके से मुख्यमंत्री स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रोन व हेलीकॉप्टर भी नहीं लगा पाया लापता भरमौर युवक का पता

भरमाणी माता देवी जंगल में खोज अभियान जारी एएम नाथ। चम्बा (भारमौर) : जिला चम्बा के भरमौर उपमंडल के वन क्षेत्र में लापता हुए दो युवकों की तलाश रविवार को एक महत्वपूर्ण चरण में...
Translate »
error: Content is protected !!