मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ चर्चा

by

धर्मशाला, 14 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी, उपायुक्त डा निपुण जिंदल की अध्यक्षता में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बन्ध में समस्त राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ उपायुक्त के कार्यालय में जिला स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया जिसमें जिला कांगड़ा के 15 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों अर्थात 6-नूरपुर, 7-इन्दौरा (अ0जा0), 8-फतेहपुर, 9-जवाली, 10-देहरा, 11-जसवाँ प्रागपुर, 12-ज्वालामुखी, 13-जयसिंहपुर (अ0जा0), 14-सुलह, 15-नगरोटा, 16-काँगड़ा, 17-शाहपुर, 18-धर्मशाला, 19-पालमपुर तथा 20-बैजनाथ (अ0जा0) के मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण एवं सृजन के संबंध में दिनांक 2 सितम्बर, 2023 से 8 सितम्बर, 2023 तक मांगे गए सुझावों, दावों और आपत्तियों पर विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के अनुसार जिला कांगड़ा में 17 प्रस्ताव नये मतदान केन्द्र खोलने, 4 प्रस्ताव अनुभाग परिवर्तन करने और 24 प्रस्ताव मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन हेतु प्राप्त हुये जिन्हें भारत निर्वाचन आयोग की स्वीकृति प्राप्त करने हेतु मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हि0 प्र0, शिमला को भेजा जा रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलती कार पर गिरे पत्थर : महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल

मंडी   : मंडी में रविवार (29 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंडी के 4 मील के पास एक चलती कार पर अचानक ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।  इस हादसे में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ठियोग बैली ब्रिज और गिरी पेयजल योजना का उपायुक्त आदित्य नेगी ने किया किया निरीक्षण : आगामी सेब सीजन के मद्देनजर नेरी पुल और माई पुल पर यातायात सुचारू रखने के दिए निर्देश

शिमला 11 जुलाई – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर ठियोग बैली ब्रिज का निरीक्षण किया और डंगे के कार्य को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खड्ड, अप्पर पंजावर, जोल, डूहल भटवालां, खरोह व अंब टिल्ला में कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरुक किए ग्रामीण

ऊना, (10 फरवरी) – सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गांे के कल्याण के चलाई जा रही योजनाओं बारे जागरुक करने के लिए सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेशभर में विशेष प्रचार अभियान चलाया...
Translate »
error: Content is protected !!