महिला की गला काटकर लाश खाली प्लाट में फेंकी… महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी ,शोरूम से हुई थी गायब

by

बठिंडा : महिला की गर्दन काटकर हत्या की लाश खाली प्लाट में फेंक दी गई। महिला एक निजी कंपनी के शोरूम में काम करती थी। पति ने कल, शनिवार को ही पुलिस को उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस भी उसे तलाश रही थी।महिला ने 3 साल पहले ही लव मैरिज की थी। उसका 2 साल का बेटा है।
जानकारी के अनुसार बठिंडा के गोपाल नगर में किराए पर रहने वाली रितिका गोयल (24) बैंक बाजार में एक कपड़ों के शोरूम में काम करती थी। उसके पति साहिल उसे कपड़ों के शोरूम में छोड़ने और लेने जाता था। शनिवार को उसने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पत्नी घर नहीं लौटी और गायब हो गई है।
मृतक महिला के पति साहिल कुमार ने कहा कि वह शनिवार को भी पत्नी को कपड़ों के शोरूम में छोड़कर आया था। शाम को वह शोरूम पर उसे लेने गया तो वह वहां नहीं थी। उसने शोरूम मालिक से पूछा तो उन्होंने कहा कि रितिका मोबाइल का कवर लेने गई है। उसने रितिका को फोन किया तो उसे मोबाइल स्विच ऑफ था। साहिल ने बताया कि इसके बाद उसने अपने रिश्तेदारों और रितिका के पहचान वालों के घर में पता किया, रितिका कहीं भी नहीं मिली। पूरी रात वह इंतजार करते रहे लेकिन रितिका घर नहीं लौटी। इसके बाद रविवार सुबह उसने कैनाल पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई।
पुलिस ने महिला के मोबाइल के नंबर से उसकी लोकेशन ट्रेस करनी शुरू कर दी। उसकी आखिरी लोकेशन ठंडी सड़क पर आ रही थी। पुलिस ने वहां तलाश शुरू की तो एक खाली प्लाट में रितिका की लाश पड़ी हुई मिल गई। तेजधार हथियार से उसकी गर्दन काटी गई थी। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर डेडबॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘भगवान से ही मदद मांगिए’. बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

नई दिल्ली । जुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान...
article-image
पंजाब

चल मर जा….हाथ बांधकर पिता ने नहर में फेंका…दो महीने बाद जिंदा लौटी किशोरी

फिरोजपुर : पंजाब में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें फिरोजपुर जिले की एक 17 साल की लड़की महीनों बाद वापस आ गई है, जिसे कथित तौर पर उसके पिता ने नहर...
article-image
पंजाब

प्रेस, पुलिस और प्रशासन द्वारा नशे के विरुद्ध युद्ध विषय पर सेमिनार करवाया – सरकारी स्कूलों में 1 अगस्त से नशा मुक्ति विषय पर पाठ्यक्रम शुरू होगा : हरजोत सिंह बैंस

नशा तस्करों द्वारा काली कमाई से बनाए महिलों को ध्वस्त किया जा रहा : डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और एसएसपी गुलनीत खुराना नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और समाज का मार्गदर्शन करने वाली...
article-image
पंजाब

नृशंस गौहत्याओं के मामले में सात आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में शामिल वाहन व हथियार भी बरामद

पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाई नृशंस गौहत्याओं के मामले की गुत्थी होशियारपुर 14 मार्च: जिला व जी.आर.पी पुलिस की ओर से संयुक्त तौर पर होशियारपुर के टांडा के नजदीक गांव ढडियाला रेलवे लाइन...
Translate »
error: Content is protected !!