महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बना किया ब्लैकमेल : 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार व सोने और डायमंड की जूलरी ट्रांसपोर्टर से गुड़गांव में सेक्सटॉर्शन में फंसाकर वसूली

by

गुरुग्राम: लड़कियों के न्यूड वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करने की खबरें खूब सुनी होंगी लेकिन इस मामले में एक महिला ने पुरुष का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया।दिल्ली के रहने वाले एक ट्रांसपोर्टर से गुड़गांव में सेक्सटॉर्शन में फंसाकर 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार व सोने और डायमंड की जूलरी वसूल ली गई। आरोप है कि 32 माइलस्टोन में महिला से परिचय हुआ था तो नंबर एक्सचेंज हुए। फिर महिला ने कॉल कर अपने घर बुलाया और वहीं से ये खेल शुरू हुआ। अब फिर से 30 लाख रुपये मांगे गए तो मामला पुलिस के पास पहुंचा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले में जबरन वसूली व धमकी देने के आरोप में महिला समेत 3 पर FIR दर्ज की है। पुलिस को ये शिकायत देने वाले ट्रांसपोर्टर दिल्ली के विवेक विहार एरिया के रहने वाले हैं। इनका कहना है कि कुछ दिन पहले गुड़गांव में हाइवे किनारे स्थित 32 माइलस्टोन पर आए थे तो एक महिला पिंकी तोमर से मुलाकात हुई थी।
परिचित का बताया मकान
पिंकी ने दो दिन बाद महिला ने ट्रांसपोर्टर को कॉल कर मिलने के लिए 32 माइलस्टोन पर बुलाया। ट्रांसपोर्टर यहां पहुंचे तो महिला सेक्टर-15 पार्ट 1 के एक मकान में ले गई। यहां महिला ने बताया कि वह शादीशुदा है और अब अपने पति से अलग रहती है। ये मकान उसके परिचित का है और उसने किराये पर लिया हुआ है।
न्यूड वीडियो बनाया बेहोश कर :
आरोप है कि महिला ने पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी, पीने के बाद ट्रांसपोर्टर बेहोश हो गया। होश आया तो शरीर पर कपड़े नहीं थे। फिर महिला बोली कि मैंने विडियो बना लिया है, जैसा मैं कहूंगी, वैसा नहीं किया तो विडियो वायरल कर दूंगी।
तरुण नाम का शख्स साथ
ट्रांसपोर्टर शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे हैं। परिवार व बदनामी के डर से वह महिला के कहे अनुसार कई बार में 50 लाख रुपये नकद, क्रेटा कार, सोने व डायमंड की जूलरी दे चुके हैं। आरोप है कि महिला ने हर बार मिलकर ही रुपये लिए। इस दौरान तरुण नामक व्यक्ति उसके साथ होता है जिसे वह अपना पति बताती है।
ऐसे ही 11 अप्रैल को महिला ने कॉल कर ट्रांसपोर्ट को अपने घर बुलाया और खाने के लिए मिठाई दी। जिसे खाकर ट्रांसपोर्टर बेहोश हो गए और उनकी एक अन्य विडियो बना ली गई। जिसके बाद से अब आरोपी 30 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। महिला के अलावा उसके पति तरुण व एक अन्य पृथ्वीपाल सिंह पर ये आरोप लगाए गए हैं। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अवैध वसूली व धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सेक्टर-15 पार्ट 1 के मकान व अन्य ठिकाने पर रेड की लेकिन वे फरार हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एएम नाथ। धर्मशाला, 9 अगस्त। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजीव बाली ने आज धर्मशाला के ग्रीन प्लाजा 3 पार्क, नजदीक शहीद स्मारक में पौधारोपण कर एक विशेष वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया। जिला विधिक...
article-image
पंजाब

अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में गुज्जर रैजीमेंट बनवाने के लिए योजना बनाने पर विचार चर्चा

गढ़शंकर। अखिल भारतीय गुज्जर महासभा की मीटिंग अड्डा झूगियां में हुई। जिसमें हिमाचल प्रदेश में प्रकाशित की गई एक किताब में गुज्जर विरादरी के खिलाफ की गई टिप्पिणयों की कड़ी निंदा करते हुए कहा...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को बदले जाने की अटकलों पर विराम – केवल कार्यकारिणी अभी भंग की गई, प्रदेश अध्यक्ष को नहीं हटाया गया: 15 दिनों में बनेगी हिमाचल कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, उसके बाद अध्यक्ष : रजनी पाटिल

शिमला, 01 मार्च । हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दो दिनों तक गहन मंथन करने के बाद कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने इसके...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को चेक भेंट किया

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज शिमला में राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की प्रधानाचार्य ने महाविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख इकसठ हजार रुपये का चेक भेंट...
Translate »
error: Content is protected !!