महिला मोर्चा की नई टीम का गठन, डॉ. डेजी ठाकुर ने की प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारियों की घोषणा

by

महिला शक्ति को संगठन में मिली नई धार, भाजपा महिला मोर्चा हिमाचल की कार्यकारिणी घोषित

एएम नाथ। शिमला : भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, हिमाचल प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से विचार-विमर्श के उपरांत महिला मोर्चा की नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों की घोषणा की है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
घोषणा के अनुसार प्रेम चौहान को महिला मोर्चा का प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। वहीं बॉबी बंसल एवं दीपिका नेगी राठौर को प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसी क्रम में रचना झीना शर्मा एवं सरिता वर्मा को सोशल मीडिया सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जिन पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं, उनमें अनिला कश्यप सुद, शुभ महाजन, भुवनेश्वरी दुग्गा, रूपलता पटियाल, सुनीता नेगी, तारा ठाकुर, नरेश गुलेरिया, अनिता देवी, नीलम चौधरी, अंकिता चौधरी, कविता चौहान, रक्षा कपिल, पुष्पा ठाकुर, अनिता वर्मा, अनुका घोकरोटा, बिमला शर्मा, कृष्णा मंडयाल, धन्नो देवी, प्रज्वल बस्टा, सुप्रभा मखेक, सोनिया ठाकुर, माधवी ठाकुर, वंदना कटोच, निर्मला धरवाल, वीना कपिल, पुष्पा शर्मा, मंजू सुद, भुवनेश्वरी कपूर, निशा शर्मा, आरती चौहान, कृष्णा धीमान, रविन्द्र सांध्यन, ममता ठाकुर, रेखा गुलेरिया, शशि कटोच, प्रेरणा शर्मा, सुनीता कटोच, आशा शर्मा, अर्चना ठाकुर, कमिला शर्मा, निमल चंदेल, वीना कुमारी, मीना विशिष्ट, बिमला, लक्ष्मी जयराम, रजनी ठाकुर, भावना शर्मा, बबीता नेगी, रजनी, नंदा जसवाल, सावित्री, सुरेखा चौधरी, पुष्पा चौहान, निर्मला भारद्वाज, शीला वर्मा एवं रजनी शर्मा शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में बिमला कश्यप, मालविका पठानिया, रीतु सेठी, रूपा शर्मा, राकेश शर्मा, शकुंतला शर्मा, भारती सुद, अनिता वर्मा, अंजना ठाकुर, सत्या कौंडल एवं बीना ठाकुर को शामिल किया गया है।
महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह टीम संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को महिला शक्ति के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा आने वाले समय में संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक सरोकारों और राजनीतिक चेतना के विस्तार के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सामने आने लगे है सुक्खू सरकार के भ्रष्टाचार, बनेगा घोटालों का रिकॉर्ड : जयराम ठाकुर

बिना काम किए ही घोटाले करने वाली सरकार चला रही है कांग्रेस,   मुख्यमंत्री अपनी ससुराल के ही अस्पताल और स्कूल बंद करवा दिए 600 करोड़ के विकास कार्य देहरा में बीजेपी सरकार में हुए, ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दियाड़ा में हुआ केवल सिंह पठानिया का जोरदार स्वागत बोले : पर्यटन की दृष्टि से विकसित होगा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र

धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्धता जाहिर की है। इसी के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी कईं महत्वपूर्ण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दंपती की मौत, बच्चे सुरक्षित : कांगड़ा बाईपास के पास वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकराई

एएम नाथ। कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा बाईपास फोरलेन पर वीरवार दोपहर बाद एक वैन अनियंत्रित होकर डंगे से टकरा गई। हादसे में दंपती की मौत हो गई। हादसे के समय गाड़ी में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नागरिक समस्याओं के त्वरित निपटारे को लेकर नगर निगम ऊना ने लगाया समाधान शिविर

रोहित जसवाल। ऊना, 10 नवम्बर : नगर निगम ऊना की ओर से नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड नंबर-3 रैंसरी में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर...
Translate »
error: Content is protected !!