माहिलपुर मंडी के लिए 1 करोड़ 18 लाख 65 हजार रुपये मंजूर -किसानों की हर समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा : रौड़ी

by
माहिलपुर ,  10 जुलाई:  माहिलपुर स्थित दाना मंडी के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए विधायक एवं डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने फड़ नंबर एक के लिए  एक करोड़ 18 लाख 65 हजार रुपये की राशि मंजूर करवा कर उसका शिलान्यास कर काम शुरू करवाया। इस अवसर पर एक प्रभावशाली समारोह को संबोधित करते हुए श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि जब से भगवंत सिंह मान ने पंजाब सरकार की कमान संभाली है, किसानों को किसी भी समस्या का सामना नहीं करने दिया गया है। श्री जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि किसानों का भुगतान समय पर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फड़ नंबर 2 को जल्द ही पक्का कर दिया जायेगा। इस अवसर पर पंजाब मंडी बोर्ड के कार्यकारी इंजी: दिलजीत सिंह एसडीओ, अमनदीप सिंह मेहरा, चरणजीत सिंह चन्नी, बलवीर सिंह ढिल्लों अध्यक्ष आड़ती यूनियन, शशि बंगड़ एमसी, राज कुमार, जगवीर सिंह, सूबेदार धर्म सिंह, परविंदर माहिलपुर, अजमेर सिंह ढिल्लों आदि मौजूद थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Blood Donors and Welfare Society

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Feb.17 :  The Blood Donors and Welfare Society Dasuya successfully organized its 8th Annual Award Ceremony along with the 160th Mega Blood Donation Camp at President Palace, Pathankot-Jalandhar Road, Dasuya. The event, held...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

तुम या अन्य कोई गैंगस्टर या कोई और कुत्ता या गधा बराबर – गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी बिक्रम सिंह ने जमकर लताड़ा

तुम या तुम्हारे जैसा कोई कुत्ता… पंजाब पुलिस के अधिकारी ने गोल्डी बराड़ को खूब लताड़ा खतरनाक गैंगस्टर और कनाडा से अपराध के रैकेट को चलाने वाले गोल्डी बराड़ को पंजाब पुलिस के डीएसपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भनौता में राक्षसी ताड़का ने ऋषियों के यज्ञ को किया तहस-नहश मचाया तांडव : भगवान राम चंद्र ने किया ताड़का का वध

एएम नाथ। चम्बा :  राम लीला क्लब भनौता में नवरात्रे की तीसरी संध्या में कलाकारों ने अपनी कला से दर्शकों को मोहित किया। आज के कार्यक्रम में कलाकार धीरू ने ताड़का का मुख्य किरदार...
Translate »
error: Content is protected !!