माह के तीसरे शनिवार को शिक्षण- संस्थानों में ईएलसी के द्वारा विभिन्न जागरूक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा : तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा

by

मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित ।

एएम नाथ। चम्बा 17 फरवरी :
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल के दिशा निर्देशों अनुसार जिला चंबा के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के उच्च शिक्षण संस्थानों में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वाधान में विभिन्न प्रकार की मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
तहसीलदार निर्वाचन अनूप डोगरा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को शिक्षण- संस्थानों में ईएलसी के द्वारा विभिन्न जागरूक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसी कड़ी में राजकीय महाविद्यालय भरमौर में ईएलसी,स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया।
राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा व भरमौर में पोस्टर नारा लेखन प्रतियोगिता करवाई गई व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोल में भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
वहीं दूसरी और जनजातिय क्षेत्र भरमौर उप मंडल में भी सहायक रिटर्निंग अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर नवीन तंवर ने राजकीय महाविद्यालय भरमौर में ईएलसी,स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किया।
उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदाता भविष्य का विधाता होता है।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि 18- 19 वर्ष की आयु या इससे अधिक आयु का मतदाता वोट बनवाने से वंचित न रहे और अधिक से अधिक लोग मतदान में हिस्सा ले। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारे एक बड़ी जिम्मेदारी है जिससे लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।
उन्होंने कहा कि युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियां को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। उन्होंने यह भी कहा कि एक जिम्मेदार मतदाता ही सभी में जागरूकता ला सकता है हमें वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए । उन्होंने उपस्थित छात्र -छात्राओं से अपने आस – पड़ोस के पात्र मतदाताओं को भी जागरूक करने व दिव्यांग और बुजुर्ग व्यक्तियों की सहायता करने की अपील भी की।
इसके अतिरिक्त एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भरमौर और तहसीलदार व नायब तहसीलदार तथा सभी बूथ में बीएलओ ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर ईएलसी के बारे में बच्चों को जागरूक किया और वोट बनवाने और वोट डालने का महत्व बताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा द्वारा प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन शुरू : कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ

शिमला : हिमाचल में कांग्रेस की सुक्खू सरकार के खिलाफ भाजपा लामबंद हो गई है। भाजपा सरकार द्वारा लिए गए कार्यालयों को डिनोटिफाई करके तालाबंदी करने के फैसले के खिलाफ है। इसलिए कड़ा विरोध...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अलर्ट : मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर

कांगड़ा :  ब्यास नदी के साथ लगते क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते ब्यास भारी उफान पर है। बीबीएमबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार पोंग बांध में अत्याधिक पानी के इंफ्लो के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कानून बनने के बाद समीक्षा जरूरी, जनता से जुड़े संसद : पठानिया

केपटाउन में गूंजी हिमाचल की आवाज, राष्ट्रमंडल सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का संबोधन 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष ने रखा पक्ष राष्ट्रमंडल सम्मेलन में पठानिया ने उठाया जनता...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

जल्द ही देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा , कांग्रेस नेता सदमे और उलझन में : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने ऊना जिला के चिन्तपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में  200 करोड़ रुपये लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए सराही में लोक निर्माण विभाग का कनिष्ठ अभियन्ता अनुभाग, ग्राम पंचायत सूरी...
Translate »
error: Content is protected !!