मिशन रैड स्काई के अंतर्गत नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे बेरोजागर लोगों को बनाया जाएगा आत्म निर्भर: अपनीत रियात

by

डिप्टी कमिश्नर ने इस प्रोजैक्ट को सफलतापूर्वक चलाने संबंधी जिले के सभी विभागों के अधिकारियों के साथ की बैठक
कहा, हर रैड स्काई अधिकारी ओ.ओ.ए.टी सैंटरों में करेगा 10 बेरोजगार लोगों की पहचान
घर-घर रोजगार अभियान के अंतर्गत नशा छोडऩे के लिए इलाज करवा रहे लोगों को  रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवा उनका पुर्नवास करना है मिशन का उद्देश्य
होशियारपुर, 15 फरवरी:
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि पंजाब सरकार के घर-घर रोजगार व कारोबार अभियान की ओर से नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे व्यक्तियों को रोजगार/ स्वरोजगार के काबिल बनाने के लिए मिशन रैड स्काई शुरु किया गया है। वे जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स में इस प्रोजैक्ट संबंधी जिले के सभी विभागों के अधिकारियों की बुलाई गई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह,अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) अमित कुमार पांचाल भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि इस प्रोजैक्ट का उद्देश्य  इलाज करवा रहे बेरोजगारों को चिन्हित कर उनको रोजगार के अवसर मुहैया करवा उनका पुर्नवास करना है।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि इस प्रोजैक्ट से जुड़ा हर अधिकारी मिशन रैड स्काई आफिसर है और हर अधिकारी जिले के नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज करवा रहे 10 लोगों की पहचान करेगा जिनको रोजगार दिलवाया जा सके या स्व रोजगार के लिए मदद की जा सके। उन्होंने कहा कि इस समय जिले में 14 ओ.ओ.ए.टी सैंटर चल रहे हैं और हर संबंधित अधिकारी को अलग-अलग ओ.ओ.ए.टी सैंटर अलाट किए जाएंगे जहां जाकर वे केंद्र अधिकारियों के तालमेल कर 10 लोगों की पहचान करेंगे, जिनमें उनकी शिक्षा, स्किल आदि संबंधी सारा विवरण लेंगे ताकि उनके योज्यता के हिसाब से उन्हें एडजस्ट किया जा सके।
अपनीत रियात ने बताया कि जो व्यक्ति नशा छोड़ कर अपना काम धंधा शुरु करने का इच्छुक है, उनके लिए मिशन रैड स्काई वरदान साबित होगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपना काम धंधा करने का चाहवान है, उनको केंद्र व राज्य सरकार की चल रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्व रोजगार में सहायता की जाएगी व बैंकों की मदद से उन्हें ऋण भी मुहैया करवाए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस मिशन के अंतर्गत नशा छोड़ कर अपना इलाज करवा रहे व्यक्तियों को कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के काबिल बनाना है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नशे ने छीना भाइयों का प्यार : बरनाला में बड़े भाई ने की छोटे भाई की बेरहमी से हत्या

बरनाला : जिले के पुलिस थाना धनौला के अंतर्गत आने वाले गांव कुब्बे के रहने वाले एक बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई की गंडासे (धारदार हथियार) से बेरहमी से हत्या करने का मामला...
article-image
पंजाब

ग्रुप कमांडर ने प्रशिक्षण शिविर का दौरा किया : कैडेटों में अनुशासन और एकता पैदा करने के उनके प्रयासों की सराहना की

होशियारपुर, 6 जून :    ब्रिगेडियर अजय तिवारी एसएम, ग्रुप कमांडर, एनसीसी ग्रुप जालंधर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, फलाही में 12 पंजाब बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर की समीक्षा करने के लिए होशियारपुर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

एक विधायक नहीं हुया माना : सरकार बनते बनते रह गई , तीन पार्टियां अभी भी मनाने में जुटी

तामिलनाडु की राजनीति में उथल-पुथल का दौर जारी है. विधानसभा चुनावों में सबसे बड़ी पार्टी बनने के बाद भी टीवीके बहुमत से दूर है. अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी टीवीके कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

333 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन गिरफ्तार

गढ़शंकर, 30 अगस्त : थाना गढ़शंकर पुलिस ने 333 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एस. एच. ओ. गढ़शंकर हरप्रेम...
Translate »
error: Content is protected !!