मिस पंजाबन बनकर किरना मोदगिल ने पंजाब का नाम रोशन खिया

by

गढ़शंकर : पंजाब के जिला लुधियाना के गांव बघौर (कस्बा समराला) की लड़की किरना मोदगिल ने गत दिनों हुए सुंदरता मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर मिस पंजाबन बनकर पंजाब का नाम रोशन किया है। किरना मोदगिल का पूरा नाम किरना रानी मोदगिल पुत्री स्वर्गीय राम सिंह है, जिसके माता-पिता दोनों ही स्वर्ग सुधार चुके हैं। वह एक गरीब परिवार में जन्म लेने के बावजूद सख्त मुशक्कत करने के बाद जहां अपना नाम चमकाने में कामयाब हुई है वहीं उसने पंजाब का नाम भी रोशन किया है। मुख्य रूप से किरना मौदगिल एक बुटीक चलाती हैं और उसे फैशन डिजाइनिंग का शौक है। गत दिनों में बॉलीवुड के प्रसिद्ध फैशन डिज़ाइनर सूफी साबरी के निर्देशन में देहरादून में सुंदरता मुकाबला आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न राज्यों से दर्जनों प्रतिभागियों ने भाग लिया। किंतु इस प्रतियोगिता में किरना मोदगिल ने अपनी सुंदरता, अपनी लियाकत, अपने हुनर व अपनी कला से प्रभावित करते हुए मिस पंजाबन की उपाधि हासिल की। किरना मोदगिल की इस प्राप्ति पर जहाँ पूरे पंजाब को गर्व है वहीं यह लड़की देश के करोड़ों युवा लड़कियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनी हैं जिनके माता-पिता नहीं हैं या गरीब हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब के पूर्व DGP मुस्तफा के बेटे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़े खुलासे : SIT जांच में जुटी

चंडीगढ़  ।  पंचकूला में पंजाब पुलिस के पूर्व डीजीपी मोहम्मद मुस्तफा के बेटे अकील अख्तर की मौत के मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। बता दें कि अकील की दाहिनी कोहनी...
article-image
पंजाब

हरि नगर में श्रद्धा व उत्साह से करवाई गई श्री बाला जी की भव्य चौंकी

कैबिनेट मंत्री जिंपा, मेयर सहित शहर के लोगों ने श्री बाला जी के दर पर नवाया शीश होशियारपुर, 8 नवंबर : श्री राम के दुलारे हनुमान दल हरि नगर वालों की ओर से प्रधान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

शिकार बन फंसती चली गईं सैकड़ों युवतियां – सिक्‍योरिटी गार्ड ने बिछाया सम्‍मोहन का ऐसा जाल : एक गलती ने पहुंचा दिया जेल

नई दिल्ली । युवतियां सुरक्षा गार्ड की बातचीत के ‘सम्मोहन’ में आ जाती थीं और कहती थीं कि उसे नहीं पता कि वह किस बारे में बात कर रहा है। इस तरह यह शख्स...
article-image
पंजाब

भाषा विभाग की ओर से पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिता के लिए आवेदन मांगे

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  निदेशक, भाषा विभाग, पंजाब के दिशा-निर्देशों के तहत इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति जिला भाषा कार्यालय, होशियारपुर द्वारा पंजाबी साहित्य सृजन एवं काव्य गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही...
Translate »
error: Content is protected !!