मुख्यमंत्री ने करूणामूलक आधार पर रोजगार के लिए व्यापक नीति तैयार करने के दिए निर्देश

by

लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने करुणामूलक आधार पर रोजगार के लिए एक वृहद नीति तैयार करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार सभी लंबित मामलों को एक ही बार में निपटाने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है। आज यहां आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में नीति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को करुणामूलक आधार पर रोजगार के लिए आवेदकों का विभाग, आयु तथा शैक्षणिक योग्यता अनुसार डाटा संकलित कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को 10 जनवरी, 2025 को आयोजित होने वाली आगामी बैठक में अपेक्षित डाटा प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले व्यक्तियों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए उदार तथा सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण अपना रही है। राज्य सरकार अधिक से अधिक आवेदकों को लाभान्वित करने के लिए सभी पहलुओं को ध्यान में रखेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार करुणामूलक आधार पर रोजगार प्रदान करने में विधवाओं तथा अनाथों को वरीयता देकर आश्रितों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्तियों के मामलों के गहन अध्ययन के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की अध्यक्षता में मंत्रिमंडलीय उप-समिति का गठन किया है। तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा इस उप-समिति के सदस्य हैं।
बैठक में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, सचिव डॉ. अभिषेक जैन व राकेश कंवर, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय को समय पर जारी करने के दिए मुख्यमंत्री सुक्खू ने निर्देश 

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निगम के कार्यों, वित्तीय स्थिति...
article-image
पंजाब

मोगा सेक्स स्कैंडल : एसएसपी, एसपी और दो इंस्पेक्टरों की सजा टली, अब 7 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला

मोहाली : विशेष सीबीआई अदालत ने कुख्यात मोगा सेक्स स्कैंडल मामले में पंजाब के चार पूर्व पुलिस अधिकारियों को पिछली सुनवाई पर दोषी करार दिया था। विशेष न्यायाधीश-द्वितीय राकेश गुप्ता के सुनाए फैसले में...
article-image
पंजाब

4 लाख का कर्ज, नहीं चुका पाया : 26 साल के युवक ने किया सुसाइड

मानसा : गांव नंगल कलां में कर्ज के बोझ से परेशान एक 26 साल के लड़के ने आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पीड़ित परिवार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हर युवती में है अपार संभावनाएं, वे किसी से कम नहीं : मनोहर

हिम नवोदय नर्सिंग स्कूल ओबड़ी में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के प्रति किया जागरूक एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिला कार्यक्रम अधिकारी के मार्गदर्शन में मिशन हब के...
Translate »
error: Content is protected !!