मुख्यमंत्री ने ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से दमन यात्रा के अनुभव जाने : जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए मुख्यमंत्री का किया आभार

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला चंबा के 35 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ से संवाद किया। यह बच्चे वर्तमान में दमन और दीव के शैक्षणिक भ्रमण पर हैं।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से यह जानने का प्रयास किया कि उन्हंे इस यात्रा के दौरान कौन से नए अनुभव प्राप्त हुए, साथ ही यात्रा के दौरान उन्हें मिल रही सुविधाओं की भी जानकारी हासिल की।
बच्चों ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच से उन्हें इस यात्रा पर जाने का अवसर मिला। उन्होंने स्नेहिल भाव में कहा धन्यवाद सीएम सर। हम हवाई जहाज से दमन आए और यहां घूमने का आनंद ले रहे हैं। हमारे लिए यह खुशी की बात है कि प्रदेश सरकार हमारे सर्वांगीण विकास के लिए हर सुविधा प्रदान कर रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना निराश्रित बच्चों के लिए बनाई गई है, क्योंकि राज्य के संसाधनों पर उनका भी समान अधिकार है। इस योजना के तहत राज्य सरकार उनकी शिक्षा और कोचिंग का खर्च वहन कर रही है तथा विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनने में भी प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता कर रही है।
ये बच्चे चंबा जिला के साहो, पांगी, चंबा और चिल्ली (तीसा) के बाल देखभाल संस्थानों से हैं, जिनमें 24 लड़कियां और 11 लड़के शामिल हैं। यह शैक्षणिक भ्रमण 31 मार्च से आरम्भ हुआ तथा 7 अप्रैल, 2026 तक चलेगा। यात्रा का पहला पड़ाव दिल्ली में था, वहां बच्चे हिमाचल भवन में रहे। इसके उपरांत वे हवाई यात्रा द्वारा सूरत पहुंचे और वहां से दमन गए।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को किया गिरफ्तार : सीबीआई द्वारा दिल्ली की शराब नीति को लेकर कोर्ट में किए दावों का केजरीवाल ने किया खंडन

नई दिल्ली । शराब घोटाले मामले में बुधवार को सीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है. इस बीच सीबीआई ने दिल्ली की शराब नीति और इसमें भूमिका को लेकर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुकेश अग्निहोत्री चोटिल : सिर पर पांच टांके लगे, घर पर टहलते समय फिसलकर गिरने से हुए चोटिल

शिमला :उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शाम को घर पर टहलते रहे थे तो अचानक फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए। उनके सिर के पिछले हिस्से में चोट आई है, वहां पांच टांके लगाने पड़े...
हिमाचल प्रदेश

“मैड़ी मेले में मालवाहक वाहनों में न आएं, जान से न करें खिलवाड़”

मैड़ी स्थित डेरों ने आने वाले श्रद्धालुओं व संगतों से की अपील ऊना (1 मार्च)- मैड़ी मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के जान व माल की सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन ऊना विभिन्न माध्यमों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए क्यूआर कोड जारी- ओम कांत ठाकुर

एसडीएम मंडी ने कहा क्यूआर कोड स्कैन करके करें मंडी मैराथन में भाग लेने के लिए आवेदन मंडी, 30 अप्रैल। वोटर जागरूकता अभियान के अंतर्गत 18 मई को मंडी नगर निगम एरिया में मंडी...
Translate »
error: Content is protected !!