मुख्यमंत्री ने जेजों में हुए हादसे पर किया दुःख व्यक्त

by

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के जेजों क्षेत्र में बाढ़ के कारण ऊना जिले के देहला के नौ व्यक्तियों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस दुःख की घड़ी में उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी और इस संबंध में ऊना के जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं।
रिपोर्ट के अनुसार, 12 लोग विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी खड्ड के पानी के बढ़े हुए बहाव में वाहन बह गया। अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं, एक व्यक्ति घायल है और शेष दो व्यािक्तयों की तलाश जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम पर होगा सीमा कॉलेज का नामकरणः मुख्यमंत्री सुक्खू

मुख्यमंत्री ने रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को दी 100 करोड़ रुपये की सौगात एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री सुखविद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र को 100.95 करोड़ रुपये की सौगात दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैग रिपोर्ट बनी सरकार की मुसीबत, जयराम ने पूछा- जनता के पैसे का हिसाब कौन देगा?

438 करोड़ बिना बजट प्रावधान खर्च करने का आरोप, ई-टेंडरिंग में गड़बड़ियों पर भी उठाए सवाल एएम नाथ। शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम दिन पेश कैग रिपोर्ट को लेकर नेता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी में भरे जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 18 नवम्बर – निदेशालय स्वास्थ्य एंड सेवाएं कुसुम्मपटी, शिमला द्वारा मेडिकल लैबोरेटरी टैक्निशियन ग्रेड-2 के विभिन्न पद बैच आधार पर भरे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी का प्रवास कार्यक्रम जारी

14 से 19 अक्तुबर को पांगी और भरमौर का करेंगे दौरा परियोजना सलाहकार समिति बैठक की करेंगे अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा :-राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास व लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 14...
Translate »
error: Content is protected !!