मुख्यमंत्री सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, ट्रक मालिकों के साथ वार्ता में सहमति : अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी

by

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी हो गई है। अदाणी कंपनी के साथ 69 दिनों से चल रहा सीमेंट मालभाड़ा विवाद आखिरकार खत्म हो गया है। सोमवार को सचिवालय में हुई मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की कंपनी प्रबंधन, दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक मालिकों के साथ हुई वार्ता में मालभाड़े पर सहमति बन गई है। वार्ता के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। कहा कि अदाणी कंपनी सिंगल एक्टस ट्रक का 10.30 रुपये और डबल एक्सेल का 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति टन मालभाड़ा देने के लिए राजी हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी अदाणी समूह के सीईओ से बात हुई है और उन्होंने मालभाड़े पर सहमति जताई है। कहा कि मालभाड़े की वार्षिक बढ़ोतरी में पुराना फॉर्मूला लागू रहेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मंगलवार से दोनों सीमेंट प्लांट शुरू हो जाएंगे। उन्होंने ट्रक ऑपरेटरों, प्रशासन व अदाणी समूह को इस विवाद को सुलझाने के लिए बधाई दी। ट्रक ऑपरेटरों की बाकि मांगें डीसी के स्तर पर हल की जाएंगी। वहीं, मामला सुलझने के साथ ही सीमेंट प्लांट को खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। विवाद खत्म होते ही 69 दिन से बंद बरमाणा एसीसी प्लांट के गेट खोल दिए गए।
980 कर्मचारियों और करीब 3,800 ट्रक ऑपरेटरों पर रोजगार का संकट खत्म :
14 दिसंबर को अदाणी समूह ने घाटे का हवाला देते हुए बरमाणा स्थित एसीसी और दाड़लाघाट में अंबुजा सीमेंट प्लांट में तत्काल प्रभाव से सभी गतिविधियां बंद कर दीं। बरमाणा स्थित प्लांट हेड ने नोटिस जारी कर सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने से इनकार कर दिया। इस फैसले से बरमाणा में काम करने वाले 980 कर्मचारियों और करीब 3,800 ट्रक ऑपरेटरों पर रोजगार का संकट खड़ा हो गया। बरमाणा करीब 2,300 ट्रक बीडीटीएस और 1,500 ट्रक पूर्व सैनिकों के सीमेंट ढुलाई करते हैं। दूसरी ओर दाड़लाघाट में 3500 से अधिक ट्रांसपोर्टर सड़कों पर आ गए। एसीसी सीमेंट प्लांट बरमाणा में काम बंद होने से 10,000 परिवारों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया। इसके विरोध में 16 दिसंबर को ट्रक ऑपरेटरों ने आंदोलन शुरू कर दिया। दाड़लाघाट और बरमाणा के ट्रक ऑपरेटरों ने पैदल मार्च निकाला और प्रदर्शन किए। सरकार ने बिना पूर्व सूचना सीमेंट प्लांट बंद करने पर कंपनी प्रबंधन को नोटिस भी जारी किए। बता दें 68 दिन के बाद दाड़लाघाट और बरमाणा ट्रक मालिकों और कंपनी प्रबंधन के बीच मालभाड़े को लेकर सहमति बनी है। इससे पहले भी कई दौर की वार्ता सीएम की अध्यक्षता में ट्रक मालिकों और कंपनी प्रबंधकों के बीच हुई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। अब कई दौर की वार्ता के बाद सरकार की मध्यस्थता में ट्रक ऑपरेटर व अदाणी समूह मालभाड़े पर एकमत हुए हैं। प्लांट बंद होने से सरकार को हर दिन करीब दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में आज से प्रचार अभियान शुरू करेंगे भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज

एएम नाथ। चम्बा :  लोस चुनाव को लेकर बिसात बिछनी शुरू हो गई है। भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस इसमें पिछड़ती नजर आ रही है। कांग्रेस से अभी तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होगा श्रावण अष्टमी मेला : श्रावण अष्टमी मेले के दौरान 500 गृह रक्षक देंगे सेवाएं

बिलासपुर, 15 जुलाई :  श्री नयना देवी जी मंदिर में 25 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक आयोजित होने वाले श्रावण अष्टमी मेले के दौरान श्रद्धालुओं की अत्यधिक संभावित भीड़ को नियंत्रित करने और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

छोटी बहन को मेरा पति भगा ले गया और मेरी मां को मेरा ससुर : महिला के पति से बात की तो हैरान कर देने वाला खुलासा

मुजफ्फरपुर :    बिहार के मुजफ्फरपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक महिला पुलिस स्टेशन पहुंची। उसने पुलिस से कहा कि साहब मेरी मदद करो। मेरी छोटी बहन को मेरा पति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पन्नू का ऑडियो संदेश : मोहाली में खुफिया विभाग मुख्यालय में हुआ रॉकेट हमला शिमला स्थित पुलिस मुख्यालय में भी हो सकता था

शिमला ;  अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक और ऑडियो संदेश जारी कर कार्यंराम हरकत की  है। इसमें पन्नू ने धमकी देते हुए कहा कि मोहाली स्थित...
Translate »
error: Content is protected !!