मुख्यमंत्री सुक्खू ने पंचायत और बूथ स्तर तक की रिपोर्ट कार्यकर्ताओं से की एकित्रत : चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए बीते एक सप्ताह से हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं मुख्यमंत्री

by

एएम नाथ । हमीरपुर : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए हमीरपुर जिला के प्रवास पर हैं। वह सेरा में जनसमस्याएं सुनने के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चुनावी टिप्स भी दे रहे हैं। बीते एक सप्ताह से जिले में होने पर मुख्यमंत्री ने पंचायत और बूथ स्तर तक की रिपोर्ट कार्यकर्ताओं से एकित्रत की है। उसके आधार पर ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। हिमाचल प्रदेश में 1 जून को मतदान होना है, इसलिए चुनाव की बिसात बिछाने के लिए पर्याप्त समय है। कांग्रेस पार्टी व मुख्यमंत्री इसे देखते हुए ही उम्मीदवार घोषित करने में जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं।

                           उन्होंने कहा है कि भाजपा के लोकसभा उम्मीदवारों और विधानसभा उपचुनाव में उतारे कांग्रेस के विधायकों को मात देने के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूत और ‘जिताऊ’ प्रत्याशी ही उतारेगी इसलिए पूरा होमवर्क किया जा रहा है। टिकट आवंटन से पहले मुख्यमंत्री बूथ स्तर के कार्यकर्ता से लेकर पदाधिकारियों, नेताओं, पार्टी प्रभारियों और आम जनता से भी रायशुमारी कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ लाहौल और स्पीति, कुटलैहड़, बड़सर, सुजानपुर इत्यादि क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। एनएसयूआई के प्रदेशाध्यक्ष छत्तर सिंह ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर चुनाव को लेकर दिशा-निर्देश लिए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

हर एक भाषा का हमारे जीवन में अलग महत्व रहता और छात्रों को नई–नई भाषाओं को सीखने में रुचि रखनी चाहिए : ज्योति राणा

एएम नाथ। शिमला : भाषा एवं संस्कृति विभाग जिला शिमला द्वारा राजभाषा पखवाड़ा-2025 के अवसर पर आज ऐतिहासिक गेयटी थियेटर के गोथिक हॉल मे जिला स्तरीय अंतर विद्यालय राजभाषा प्रतियोगिताओं में भाषण, कविता वाचन,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भारतीय स्टेट बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण 3 जनवरी से 17 जनवरी तक आरंभ

एएम नाथ। चम्बा  :   भारतीय स्टेट बैंक के निदेशक मनीष कुमार रजक ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बालु में 03 से 17 जनवरी तक 13 दिनों के लिए सॉफ्ट...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

नगरोटा शहर में 35 करोड़ से माल रोड बनेगा शिमला की तर्ज पर : आर.एस बाली

पुराना बस स्टैंड में स्कूली छात्रों संग मनाया पर्यावरण दिवस धर्मशाला । नगरोटा बगवां को प्रदेश को सबसे विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। नगरोटा शहर में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी के कनाडा दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों की नापाक हरकत : भारत विरोधी नारे के साथ निकाला कार रैली

कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले खालिस्तान समर्थकों ने नापाक हरकत दिखाते हुए प्रदर्शन किया, जिसने राजनीतिक माहौल को और तनावपूर्ण बना दिया है। खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान ज़िंदाबाद’ के नारे...
Translate »
error: Content is protected !!